Bangladeshi Actress Jaya Ahsan: इन दिनों एक्टर पंकज त्रिपाठी अपकमिंग फिल्म ‘कड़क सिंह’ को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फैंस में इस फिल्म के लिए अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
बता दें कि पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म से बांग्लादेशी अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अपोजिट नजर आने वाली ये एक्ट्रेस कौन हैं। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस ने फिल्म से किया इंकार, तो यश चोपड़ा ने रख दी थी ये शर्त, कहा- जब तक हां नहीं करोगी…
कौन हैं बांग्लादेशी अभिनेत्री जो फिल्म ‘कड़क सिंह’ से कर बॉलीवुड में डेब्यू?
अपकमिंग फिल्म ‘कड़क सिंह’ से बॉलीवुड में डेब्यू बांग्लादेशी अभिनेत्री जया अहसान बांग्लादेशी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्द हिंदी सिनेमा में एंट्री के लिए तैयार है। बता दें कि जया अहसान बांग्लादेशी एक्ट्रेस के साथ-साथ एक प्रोड्यूसर भी हैं। जया ने मॉडलिंग से अपनी करियर की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने टीवी में भी अपना जलवा दिखाया है। वहीं, अब वो फिल्मी दुनिया की बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
‘कड़क सिंह’ से बॉलीवुड में एंट्री कर रही जया
वहीं, अब जया अहसान, अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कड़क सिंह’ से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि अपकमिंग फिल्म ‘कड़क सिंह’ को आईएफएफआई में भी प्रदर्शित किया है, जिस पर जया ने कहा कि यह उनके लिए बहुत खास पल है। इसे वो कभी नहीं भूलेंगी। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत के दम पर 32 से ज्यादा अवॉर्ड्स को अपने नाम किया है।
इस दिन रिलीज होगी अपकमिंग फिल्म ‘कड़क सिंह’
बता दें कि पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ‘कड़क सिंह’ आठ दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बताते चलें कि जी5 ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म ‘कड़क सिंह’ के ट्रेलर को रिलीज किया था। ट्रेलर को रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि एक हादसा, चार कहानियां, एक ब्लरी सच, विल #KadakSingh बी एबल टू फाइंड हिज ट्रुथ? ट्रेलर आउट नॉव #KadakSinghOnZEE5।
साथ ही अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines