Bahubali 2 The Conclusion: फिल्मी दुनिया में बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न एक ऐतिहासिक फिल्म के तौर पर जानी जाती है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में मिलाकर कुल 1031 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे ये अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इस शानदार फिल्म को बनाने के लिए दिल खोलकर पैसा भी खर्च किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लीड एक्टर प्रभास को पूरी फिल्म का 10 प्रतिशत और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी से 400 गुना ज्यादा पैसा मिला है। इसके बावजूद एक्टर प्रभास सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले अभिनेता नहीं बन पाए। आखिर कौन था वो एक्टर जिसके नाम ये रिकॉर्ज दर्ज हुआ है इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
फिल्म का बजट और प्रमोशन
फिल्म के निर्माण में एसएस राजामौली और उनकी टीम ने 250 करोड़ रुपये का बजट तय किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के प्रचार पर ज्यादा खर्च नहीं किया गया। दरअसल फिल्म ने अपने पहले पार्ट के एक अहम सवाल पर सभी दर्शकों का ध्यान केंद्रित किया जो कि था – ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ बस इसी सवाल का जवाब जानने के लिए ऑडियंस अपने आप ही मूवी को देखने के लिए थिएटर्स में खींची आई।
हिंदी वर्जन का बजट और कमाई
हिंदी संस्करण की बात करें तो ‘बाहुबली 2’ ने 511 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके लिए 90 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था और फिल्म ने लगभग 400 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। इन आंकड़ों को देखते हुए ये जानना बेहद ही दिलचस्प हो जाता है कि स्टार कास्ट की सैलरी पर कितना खर्च किया गया।
स्टार कास्ट की सैलरी पर खर्च
फिल्म की स्टार कास्ट की सैलरी के लिए कुल बजट का 33% खर्च किया गया। इसमें राम्या कृष्णन, सत्या राज, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और प्रभास शामिल हैं। इस कुल राशि का सबसे बड़ा हिस्सा प्रभास को मिला।
प्रभास की सैलरी और तुलना
250 करोड़ रुपये के बजट में से प्रभास को 10% यानी 25 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसके बावजूद, प्रभास फिल्म के सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले अभिनेता नहीं थे। राणा दग्गुबाती को 15 करोड़ रुपये मिले। प्रभास की सैलरी अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया से 400% ज्यादा थी। अनुष्का और तमन्ना को 5-5 करोड़ रुपये मिले। राम्या कृष्णन को 2.5 करोड़ और सत्यराज को 2 करोड़ रुपये मिले।
किसे मिले सबसे ज्यादा पैसे?
प्रभास को 25 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद, सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले सदस्य बने निर्देशक एसएस राजामौली। राजामौली को फिल्म के निर्माण के लिए 28 करोड़ रुपये दिए गए, जिससे वो इस भव्य प्रोजेक्ट के सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले सदस्य बन गए। ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक रिकॉर्ड बनाए और फिल्म भारत की सबसे कामयाब फिल्म बन गई।
यह भी पढ़ें: Gyaarah Gyaarah Review: थ्रिलर और सस्पेंस का बेजोड़ मेल है ‘ग्यारह ग्यारह’, जानिए कैसी है वेब सीरीज की कहानी?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
9 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
9 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines