बॉलीवुड एक्टर बाबिल खान बेहद इमोशनल हो गए हैं। अपने पिता इरफान खान को खोने के बाद वो जैसे-तैसे खुद को, अपनी जिंदगी और परिवार को समेटने की कोशिश कर रहे हैं। अक्सर अपने बाबा इरफान खान को याद कर बाबिल भावुक हो जाते हैं और आज तो इरफान खान की डेथ एनिवर्सरी है। आज इरफान खान को इस दुनिया को अलविदा कहे पूरे 5 साल हो गए हैं। ऐसे में इरफान खान के सभी चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं। बाबिल ने भी पिता के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।
बाबिल को सता रही पिता इरफान खान की याद
बाबिल ने कुछ देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से पिता के साथ एक स्पेशल तस्वीर शेयर की है। बाबिल ने अपने बचपन की फोटो शेयर की है, जिसमें वो पापा के साथ कूल पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने दिल छू लेने वाली बातें लिखी हैं। बाबिल खान ने लिखा, ‘आपके साथ, आपके बिना। जिंदगी चलती रहती है, मेरे साथ, मेरे बिना। जल्द ही मैं वहां आऊंगा। आपके साथ, आपके बिना नहीं और हम एक साथ दौड़ेंगे और उड़ेंगे, झरनों का पानी पिएंगे, नीला नहीं गुलाबी। मैं आपको कसकर गले लगाऊंगा और रोऊंगा, फिर हम हंसेंगे, वैसे ही जैसे हम पहले हंसते थे। मुझे आपकी याद आ रही है।’
पिता की फिल्म की री-रिलीज पर बाबिल ने शेयर किया पोस्ट
इसके बाद बाबिल ने इरफान खान की फिल्म ‘पीकू’ का क्लिप भी शेयर किया है। दरअसल, जल्द ही ‘पीकू’ सिनेमाघरों में री-रिलीज होने वाली है। अब इस वीडियो के साथ बाबिल खान ने लिखा, ‘इतिहास भूल जाओ और तुम अपने अतीत की गलतियां करने के लिए अपराधी हो। मैंने कभी संयोगों पर विश्वास नहीं किया, वो 9 मई को वापस आ रहे हैं। थिएटर में टिश्यू ले जाएं। पहले खाओ, फिर जाओ, ताकि आपको टिकट के अलावा कुछ भी न खरीदना पड़े। ये हम ऑडियंस का वक्त है, ये साबित करने के लिए कि हम अभी भी अच्छे सिनेमा में विश्वास करते हैं।’
यह भी पढ़ें: ‘तुम्हारे बिना जीना आसान नहीं…’, मशहूर फिल्ममेकर Shoojit Sircar किसे याद कर हुए इमोशनल?
‘पीकू’ कब होगी री-रिलीज?
अब बाबिल के इन पोस्ट पर उनके और इरफान खान के फैंस रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई इरफान को याद कर भावुक हो रहा है, तो कोई उनकी तारीफ कर रहा है। साथ ही लोगों ने ‘पीकू’ की री-रिलीज को लेकर भी एक्साइटमेंट जताई है। ये फिल्म 9 मई को दोबारा थिएटर्स में आएंगे क्योंकि इस दिन इस फिल्म की रिलीज को 10 साल पूरे हो रहे हैं। इसी खुशी के मौके पर इरफान खान, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म को री-रिलीज किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines