Baba Siddique, Salman Khan, Lawrence Bishnoi: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से पूरा देश हिल गया है। पुलिस मामले की तेजी से जांच तो कर रही है, लेकिन सवाल इतने हैं और जवाब एक भी नहीं। बाबा सिद्दीकी की हत्या या फिर सलमान खान को चेतावनी… क्या चाहता है लॉरेंस बिश्नोई? इसका जवाब तो किसी के पास नहीं है क्योंकि इस साल जितनी भी चीजें हुई हैं वो एक ही इशारा कर रही हैं, जो सिर्फ सलमान खान की ओर जाता है, लेकिन बाबा सिद्दीकी की मौत ने ना सिर्फ कई सवाल खड़े कर दिए हैं बल्कि सलमान खान के लिए चिंता भी बढ़ा दी है।
सलमान खान के घर पर फायरिंग
साल 2024 शुरू हुआ और अप्रैल का महीना आया, 14 अप्रैल को अल-सुबह सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी। अचानक हुई इस घटना ने हर किसी के दिल की धड़कन को बढ़ा दिया था। सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में बेहद तेजी से जांच की और कई आरोपियों को अरेस्ट किया। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
सलीम खान को धमकी
इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में सितंबर महीने में सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी मिली थी। जी हां, सलमान खान के पिता को एक बुर्काधारी महिला ने धमकी दी थी। सूत्रों के मुताबिक सलीम खान सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे और तभी एक स्कूटी पर दो लोग आए। बुर्के में आई महिला बोली कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या? जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी तो उन्होंने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
अब बाबा सिद्दीकी की हत्या
पहले घर पर फायरिंग और फिर सलीम खान को धमकी… और अब बाबा सिद्दीकी की हत्या… इन सारी कड़ियों को अगर जोड़ा जाए, तो इशारा सिर्फ सलमान खान की ओर जाता है। लोगों को सलमान की चिंता सता रही है और सबके मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान से क्या चाहता है। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।
क्या चाहता है Lawrence Bishnoi?
ना सिर्फ धमकी बल्कि सलमान खान के घर पर फायरिंग कर उन्हें चेतावनी भी दी। बार-बार भाईजान को निशाने पर लेने वाला लॉरेंस बिश्नोई अपनी कारनामों से बाज नहीं आ रहा है और अब बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है और पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही करवाई है। हालांकि News24 इस वायरल पोस्ट की जिम्मेदारी नहीं लेता है और ना ही किसी भी बात का दावा करता है।
यह भी पढ़ें- Baba Siddique की आखिरी इफ्तार पार्टी में Emraan Hashmi के लिए क्या खास? एक्टर को मिला था सरप्राइज
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
3 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
4 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
5 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines