Baaghi 4 and The Bengal Files Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की एक्शन मूवी ‘बागी 4’ और अनुपम खेर की ‘द बंगाल फाइल्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 6 दिन हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों मूवीज की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। छठे दिन ही दोनों मूवीज कमाई को तरस रही हैं। रिलीज से पहले ही इन दोनों मूवीज का सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था। चलिए जानते हैं ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
यह भी पढ़ें: Baaghi 4 ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन? Lokah से अभी भी कोसों दूर टाइगर श्रॉफ की एक्शन मूवी
‘बागी 4’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.79% रही। सुबह के शो 6.03%, दोपहर के शो 9.68%, शाम के शो 10.00% और रात के शो 13.46% रहे। पहले दिन मूवी ने 12 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद से टाइगर श्रॉफ की मूवी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मूवी ने अब तक 42 करोड़ की कमाई की है।
‘द बंगाल फाइल्स’ ने कितने छापे नोट?
अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती की ‘द बंगाल फाइल्स’ को भी सिनेमाघरों में दस्तक दिए 6 दिन हो गए हैं। छठे दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17.51% रही। मूवी के शोज की बात करें तो सुबह के शो 10.66%, दोपहर के शो 16.57%, शाम के शो 19.46% और रात के शो 23.34% रहे। अनुपम खेर की इस मूवी ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10.25 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।
मूवीज की कास्ट
मूवीज की कास्ट की बात की जाए तो ‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ-साथ पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, सिमरत कौर, शाश्वत चटर्जी और पुनीत इस्सर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। वहीं दूसरी ओर ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा, सौरभ शुक्ला और सुदेश लहरी मुख्य किरदार निभाते नजर आए हैं। मूवी के एक्शन सीन्स की खूब तारीफ भी हो रही है।
यह भी पढ़ें: The Bengal Files की कमाई में उछाल, Baaghi 4 का कैसा हाल?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
8 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
9 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
11 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
13 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
14 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
15 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines