Avinash Mishra In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अपने फिनाले के बेहद नजदीक आ गया है। 4 दिन के बाद पता चल जाएगा कि दर्शकों का दिल जीतकर किस कंटेस्टेंट ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम की है। शिल्पा शिरोडकर के एविक्शन से पहले घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस दौरान अविनाश मिश्रा की गेम पर कई सवाल उठाए गए। उनका गेम भी एक्सपोज किया गया। अविनाश ने वोटिंग ट्रेंड में भले ही टॉप 5 में अपनी जगह बना ली हो लेकिन उनकी जिन खामियों का पर्दाफाश मीडिया ने किया है, वो उन्हें टॉप 5 से बाहर करवा सकती हैं। आइए जानते हैं अविनाश मिश्रा की 5 खामियां…
रिश्तों का दिखावा
बिग बॉस 18 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अविनाश मिश्रा की गेम को एक्सपोज किया गया। वह शो के दौरान हमेशा दावा करते हैं कि ईशा सिंह उनकी पहली प्रायोरिटी हैं लेकिन कई बार उन्होंने ईशा को अपने गेम प्लान का हिस्सा नहीं बनाया। उनके एक्शन से साफ दिखा है कि गेम के लिए वह सिर्फ रिश्तों का दिखावा करते हैं।
विवियन के साथ धोखा
बिग बॉस का घर रिश्ते बनाने का घर है। अविनाश मिश्रा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे बड़ा इल्जाम लगा है कि वह विवियन डीसेना का सिर्फ इस्तेमाल कर रहे हैं। करणवीर के साथ बैठकर अविनाश ने कई बार विवियन की चुगली की। उन्होंने विवियन को नॉमिनेट किया। उनके दोगलेपन को कई बार एक्सपोज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Vivian-Eisha और Avinash की गेम पर सवाल तो टॉप 6 में कैसे? 5 कारण
गलत नैरेटिव सेट करना
करणवीर मेहरा पर घरवालों और मेकर्स ने हमेशा आरोप लगाया है कि वह गलत नैरेटिव सेट करते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिवील हो गया है कि घर में सबसे ज्यादा नैरेटिव अविनाश मिश्रा सेट करते हैं। टिकट टू फिनाले टास्क में उन्होंने साफ कहा कि विवियन फिनाले में जाने लायक नहीं है। इस तरह वह जनता को दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि विवियन के लिए वोट करना बेकार है।
अपने फायदे के लिए गेम
अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और विवियन डीसेना को अपनी प्रायोरिटी बताते हैं लेकिन टास्क के दौरान उन्होंने दोनों की पीठ में खंजर मारने का काम भी किया है।
चाहत पांडे के साथ झगड़ा
अविनाश मिश्रा ने चाहत पांडे के खिलाफ काफी कुछ बोला है। इस कारण उन्हें चाहत की मां ने कोर्ट की धमकी भी दी थी। इसके बावजूद अविनाश को कभी अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ। उनका एरोगेंट नेचर फैंस साफतौर पर देख रहे हैं। वह घरवालों को सिर्फ गेम के लिए इस्तेमाल करते हैं।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
43 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
46 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines