August Bollywood Movie Release: अगस्त का महीना बॉलीवुड लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने थिएटर्स में एक के बाद एक बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। कभी श्रद्धा कपूर तो कभी तापसी पन्नू, कभी जान्हवी कपूर आपका एंटरटेनमेंट करेंगी। इस महीने एक दो नहीं बल्कि 8 फिल्में रिलीज हो रही हैं। साथ ही 15 अगस्त तो बेहद ही खास होने वाला है। एक ही दिन पर 4 फिल्में दस्तक देंगी, ऐसे में आपको कब कौन-सी फिल्म देखनी है ये अभी से तय कर लीजिए।
Ulajh
जान्हवी कपूर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘उलझ’ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में जान्हवी एक IFS अफसर के किरादर में दिखाई देंगी। उनके अलावा फिल्म में गुलशन देवैया Meiyang Chang और आदिल हुसैन भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से जान्हवी के फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
Auron Mein Kahan Dum Tha
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ भी अगस्त में आने वाली है। इस फिल्म में इनकी अधूरी लव स्टोरी देखने को मिलेगी। ट्रेलर में इन दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस भी फिदा हो गए हैं। बता दें ये फिल्म 2 अक्टूबर तो नहीं लेकिन 2 अगस्त को थिएटर में रिलीज हो जाएगी।
Phir Aayi Hasseen Dillruba
तापसी पन्नू, विक्रांत मेस्सी और सनी कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ थिएटर पर नहीं बल्की सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त को इस फिल्म का प्रीमियर होगा। इस सीक्वल में कौन-से ट्विस्ट आते हैं ये देखने के लिए तो हर कोई बेताब है। ये अगस्त में रिलीज होने वाली ऐसी फिल्म है जिसके लिए सभी की एक्साइटमेंट सांतवें आसमान पर है।
Ghudchadi
रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ जिसमें संजय दत्त, रवीना टंडन, खुशाली कुमार, पार्थ समथान और अरुणा ईरानी हैं, वो भी थिएटर की जगह जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का प्रीमियर भी 9 अगस्त को होगा।
Stree 2
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘स्त्री 2’ नेशनल हॉलिडे पर रिलीज हो रही है। 15 अगस्त पर रिलीज होने की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कम्पटीशन मिलने वाला है।
Khel Khel Mein
अक्षय कुमार भी 15 अगस्त को थिएटर में दमदार एंट्री लेने वाले हैं। उनकी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘खेल खेल में’ 15 अगस्त को आएगी। इसमें तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जयसवाल जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
Double iSmart
तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिन्दी में आने वाली ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई iSmart Shankar का सीक्वल है। 15 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में राम पोथिनेनी, संजय दत्त, काव्या थापर, Getup Srinu, और अली दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले मनारा ने फोड़ा बम, वीडियो में बोली-‘ये लिपस्टिक लगाने का शो…’
Vedaa
‘वेदा’ का फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं और उन्हें उनके सब्र का फल 15 अगस्त को मिलेगा। जॉन अब्राहम और शर्वरी की एक्शन ड्रामा फिल्म देखने के लिए अब बस कुछ और दिन इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
11 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines