पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भारत सरकार का एक्शन काफी भारी पड़ रहा है। जब से कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है, पाकिस्तानी कलाकारों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। पहले फवाद खान की बॉलीवुड वापसी पर भारत में रोक लग गई। फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ बैन होने के बाद एक्ट्रेस हानिया आमिर पर एक्शन लिया गया। अब हानिया की तरह ही मशहूर सिंगर आतिफ असलम का इंस्टाग्राम भी बैन कर दिया गया है।
आतिफ असलम का इंस्टाग्राम बैन
आतिफ असलम के फैंस को सुनकर ये जोरदार झटका लग सकता है। सच ये है कि अब इंडिया में आप आतिफ असलम का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं देख सकेंगे। आप जब आतिफ असलम को इंस्टाग्राम पर सर्च करेंगे, तो उनकी तस्वीरें और पोस्ट देखने को नहीं मिलेंगे। आपको यही देखने को मिलेगा कि ये अकाउंट इंडिया में अवेलेबल नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस सामग्री को प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों आतिफ असलम का क्रेज
अब इंडियन फैंस को ये देखकर बेहद बुरा लगा होगा। वैसे भी सोशल मीडिया पर लोग यही चिंता जता रहे थे कि कहीं हनिया आमिर की तरह आतिफ असलम भी हिंदुस्तान-पाकिस्तान की दुश्मनी का शिकार न हो जाएं। इंटरनेट पर ऐसे मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं कि इंडिया से टोनी कक्कड़ को ले जाओ और हमें अपना आतिफ असलम दे दो। साथ ही लोग इस बात की भी फिक्र दिखा रहे थे कि आतिफ ने पानी पिया होगा या नहीं? ऐसे में अब आतिफ के इंस्टा बैन होने से सोशल मीडिया पर मायूसी छा जाएगी।
Atif Aslam
यह भी पढ़ें: ‘सवाल उठाने से पहले…’, बॉडी शेमिंग पर क्या बोलीं Sana Makbul? वीडियो जारी कर तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान के साथ इंडिया में भी कम नहीं आतिफ असलम के फैंस
आपको बता दें, आतिफ असलम पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी काफी मशहूर हैं। उनके गाने एक वक्त पर हर बॉलीवुड फिल्म में सुनाई देते थे। आतिफ के गाने के बिना कोई भी बड़ी बॉलीवुड फिल्म पूरी नहीं होती थी। हालांकि, पुलवामा अटैक के बाद से उनकी कमी बॉलीवुड में नजर आ रही है। इसके बाद आतिफ का बॉलीवुड में कोई गाना नहीं आया। अब तो फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर भी देखने के लिए तरस जाएंगे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines