बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘शोले’ के जेलर का निधन हो गया है. एक्टर असरानी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया. दिवाली के मौके पर उनके निधन से माहौल गमगीन हो गया है. एक्टर का अंतिम संस्कार भी जल्दबाजी में किया गया, जिसे लेकर बताया गया कि ये उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनके बारे में किसी को भी ना बताया जाया. ऐसे में अब उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं. इसी बीच अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने उनके साथ एक हफ्ते पहले ही शूटिंग की थी.
असरानी की मौत की खबर सुनकर अक्षय कुमार ने एक्स अकाउंट पर उनके साथ एक फोटो शेयर कर मौत पर दुख जताया है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘असरानी जी के निधन पर निशब्द हूं. एक हफ्ते पहले ही ‘हैवान’ की शूटिंग के दौरान हमने उन्हें गले लगाया था. बहुत प्यारे इंसान थे… उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब थी. मेरी सभी चर्चित फिल्मों ‘हेरा फेरी’ से लेकर ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’, ‘वेलकम’ और अब हमारी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ तक… मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा और काम किया. हमारी इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है. ईश्वर आपको आशीर्वाद दे असरानी सर, हमें हंसने के लाखों कारण देने के लिए. ॐ शांति.’
यह भी पढ़ें: असरानी का किसी को बताए बिना क्यों हुआ अंतिम संस्कार? पत्नी मंजू ने बताई अंतिम इच्छा
अनुपम खेर ने भी जताया दुख
असरानी के निधन पर अनुपम खेर ने भी एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया. एक्टर ने बताया कि उनका मन बहुत उदास हो गया. अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘प्रिय असरानी जी! अपने व्यक्तित्व से दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए शुक्रिया. पर्दे पर और पर्दे के पीछे भी! हम आपको याद रखेंगे. लेकिन सिनेमा और लोगों को हंसाने की आपकी क्षमता आपको आने वाले वर्षों तक जीवित रखेगी. ॐ शांति!’ वीडियो में अनुपम खेर उनके काम और उनकी फिल्मों के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर बॉलीवुड को बड़ा झटका, 84 साल की उम्र में मशहूर अभिनेता असरानी का निधन
क्या था असरानी की अंतिम इच्छा?
गौरतलब है कि असरानी ने दिवाली वाले दिन आखिरी सांस ली और उसी दिन जल्दबाजी में उनका अंतिम संस्कार भी किया गया. एक्टर के मैनेजर बाबूभाई थीबा इसके पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए नवभारत टाइम्स को बताया कि असरानी को 15-20 दिन पहले ही कमजोरी महसूस हुई थी. फिर सांस लेने में भी तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, उनका निधन हो गया.
मैनेजर ने ये भी बताया कि आखिर दिग्गज अभिनेता का आनन-फानन में अंतिम संस्कार क्यों किया गया? उन्होंने बताया कि असरानी ने अपनी अंतिम इच्छा पत्नी मंजू को बताई थी. वह नहीं चाहते थे कि उनके बारे में किसी को पता चले. वह किसी को कुछ बताना नहीं चाहते थे. एक्टर ने पत्नी कहा था कि सब कुछ शांति से खत्म हो जाए.
यह भी पढ़ें: KBC 17: ‘मुझे पछतावा है…’, इशित भट्ट ने अमिताभ बच्चन से बर्ताव के लिए मांगी माफी, कहा- ‘नर्वस हो गया था’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines