Khatron Ke Khiladi 14 Contestants Fees: ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14‘ का अभी-अभी आगाज हुआ है। शो शुरू होते ही एक ऐसी बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई कि कंटेस्टेंट्स और होस्ट तो भड़के ही साथ ही बाकी एक्टर्स भी इस मामले पर रिएक्ट कर रहे हैं। आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच हुआ झगड़ा अब पूरा देश देख चुका है। साथ ही आसिम ने शो के होस्ट के साथ जो बदतमीजी की अब उसे लेकर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। आसिम रियाज को सोशल मीडिया पर घमंडी का टैग दे दिया गया है।
आसिम और अभिषेक की फीस हुई रिवील
लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेशनल टीवी पर बुरी तरह लड़ने वाले इन दोनों कंटेस्टेंट्स की फीस में कितना अंतर है? दोनों ही बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके हैं और दोनों ही शो में काफी पॉपुलर भी थे। इन दोनों में काफी समानताएं भी दिखीं। चाहे फिर शो में इनकी लव स्टोरी हो या फिर अग्रेशन। इसके अलावा दोनों में एक और चीज है जो कॉमन है, ये दोनों ही अपने सीजन के फर्स्ट रनर अप रहे हैं। ऐसे में अब इस शो के लिए कौन ज्यादा फीस वसूल रहा है ये जानते हैं।
कौन है शो में महंगा कंटेस्टेंट?
आपको बता दें, आसिम रियाज और अभिषेक कुमार की फीस में एक बड़ा अंतर है। एक की ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ में पार्टिसिपेट करने की फीस दूसरे से सीधे डबल है। लेकिन दोनों में से कौन महंगा है अब उसका नाम भी रिवील हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक कुमार इस शो में हर हफ्ते के करीब 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं। उनकी एक हफ्ते की फीस जहां 10 लाख रुपये के आस-पास बताई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ आसिम रियाज की फीस सुनकर तो आपको झटका ही लग जाएगा।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui ने बिग बॉस कंटेस्टेंट के मुंह पर लगाया ताला, सच से हुआ कड़वा सामना
आसिम रियाज ने शो में ली अभिषेक से डबल फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसिम रियाज की फीस अभिषेक से दोगुनी है। वो एक हफ्ते के करीब 20 लाख रुपये ले रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें शो का हाईएस्ट पेड एक्टर भी बताया जा रहा है। खैर इतना पैसा कमाने के बाद भी उनकी इज्जत की अब धज्जियां उड़ रही हैं। कुशाल टंडन से लेकर अरिजीत तनेजा तक कई सेलेब्स ने आसिम रियाज को ट्रोल किया है और शो में उनकी हरकतों पर उन्हें फटकार लगाई है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
7 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
8 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
10 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
13 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines