Ashwini Kalsekar: टीवी पर नेगेटिव रोल्स के लिए मशहूर एक्ट्रेस अश्वनी खलसेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी और मुरली शर्मा (Murali Sharma) की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। कई फिल्मों में दोनों साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में इनकी पर्सनल लाइफ में भी फैंस की दिलचस्पी बनी रहती है। इन दोनों की शादी को लगभग 16 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक अश्वनी और मुरली पेरेंट्स नहीं बने हैं। आखिर इसके पीछे क्या कारण है वो रिवील हो गया है।
डॉक्टर ने बच्चों को लेकर एक्ट्रेस से क्या कहा?
अश्वनी खलसेकर से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने बच्चों के बारे में नहीं सोचा? तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘सच बोलूं तो हमने सोचा था, लेकिन जैसा मैंने कहा मुझे किडनी इशू है और सरोगेसी का तभी फैशन नहीं था। हमारे पास उतने पैसे नहीं थे। उस वक्त हम स्ट्रगल कर रहे थे, आज भी स्ट्रगल कर रहे हैं। ईएमआई और बाकी चीजें और फिर कोशिश की और एक पॉइंट पर डॉक्टर ने बोला कि अश्विनी, मतलब जैसे फिल्मों में बोलते हैं वैसा कि ‘आपकी किडनी लोड नहीं ले पाएंगी, तो आप बच्चे के लिए खुद को नुकसान पहुंचाएंगी।’ बाद में उन्होंने मना ही कर दिया।’
अश्वनी ने क्यों नहीं दिया बच्चे को जन्म?
अश्वनी खलसेकर ने कहा, ‘अब जब मेरे घर पर जब पार्टी होती है ना तो दोस्त कम आते हैं, मेरे घर में डॉक्टर ज्यादा आते हैं, मेरी हेल्थ की वजह से। सारे डॉक्टरों से ही ज्यादा पहचान है, तो उन लोगों ने जो मुंह पर था वो बोल दिया। तो सरोगेसी का नहीं हुआ और उस वक्त के बाद ना एक एज आ गई, जहां पर आपका टेंपरामेंट नहीं रहता है। एक एज पर वुमन की बॉडी मेंटली फिजिकली उतनी एक्टिव नहीं रहती, उस छोटे से बच्चे के पीछे भागने के लिए।’
यह भी पढ़ें: CT scan, पैर में स्टील की रॉड… Urvashi Rautela की मां का क्या हो गया हाल?
अश्वनी ने मां न बन पाने पर जताया दुख
अश्वनी ने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘मेरे पेट्स आए, उनके लिए मैंने नैनी रखी थी। मैंने वो सारा कुछ किया जो एक बच्चे के लिए मैं करती। मेरे लिए नया एक्सपीरियंस था, नैनी थी जो एक ट्रेंड नर्स कम आया थी। मैंने नैनी से उन्हें संभालना सीखा। मेरे ‘बच्चे’ सिर्फ ABCD नहीं लिख सकते, लेकिन वे वेल ट्रेंड हैं। मेरे साथ पूजा के लिए बैठते हैं, मुझे सिर्फ कहना होता है, चलो जय-जय और उन्हें पता होता है। जब तक मेरी पूजा चलती है, फिर वो हवन चल रहा हो या कुछ भी, वो बैठे रहेंगे वहां पर और वो कुछ भी छूते नहीं हैं। उनको पता है फिर बाद में उनको जब टीका लगता है उन्हें पता होता है कि पूजा खत्म हो गई। अश्वनी ने दुख जताते हुए कहा-‘ तो मेरा नहीं हो पाया, वो नसीब की बात है। बुरा तो लगता है।’
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
16 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
22 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines