हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ashneer Grover ने फिर दिखाया 'दोगलापन', Salman Khan से बेइज्जत होकर अकल आई ठिकाने

Ashneer Grover Praises Salman Khan After Bigg Boss 18 Shoot: हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर सलमान खान ने बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर के दोगलेपन पर जमकर वार किया था, अब बिजनेसमैन ने सलमान खान के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

विज्ञापन
Ashneer Grover

Ashneer Grover Praises Salman Khan After Bigg Boss 18 Shoot: ‘बिग बॉस’ सीजन 18 के वीकेंड का वार एपिसोड में पिछले हफ्ते शो के होस्ट सलमान खान और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व शार्क अश्नीर ग्रोवर के बीच दिलचस्प बात हुई। सलमान ने अश्नीर के दोगलेपन को लेकर उन्हें जमकर लताड़ लगाई तो सोशल मीडिया पर अश्नीर को इसके बाद काफी ट्रोल किया गया। अब अश्नीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सलमान खान के साथ हुई इस मुलाकात का जिक्र किया है, साथ ही उनके इस पोस्ट से अब उनका दोगलापन एक बार फिर जाहिर हो गया है।

अश्नीर ग्रोवर ने की सलमान की तारीफ 

अश्नीर ग्रोवर ने बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार के शूट के बारे में बताते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने सलमान खान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि अब फाइनली भाई के साथ मेरी एक तस्वीर है। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान को टैग करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। उन्होंने लिखा कि सलमान खान एक बहुत अच्छे होस्ट हैं। सलमान खान के साथ मेरी मुलाकात काफी अच्छी रही। मुझे लगता है कि इस बार शो के एपिसोड की टीआरपी काफी अच्छी आई होगी।

अश्नीर ग्रोवर ने पोस्ट में क्या लिखा? 

सलमान खान की तारीफ करते हुए अश्नीर ग्रोवर ने लिखा- ‘उम्मीद है कि आपने बिग बॉस का वीकेंड का वार अच्छे से देखा होगा! मुझे बहुत मजा आया और मुझे पूरा यकीन है कि उस खास एपिसोड को जबरदस्त टीआरपी और व्यूवरशिप मिली होगी। वैसे सारी बातें सच हैं- सलमान खान एक बेहतरीन होस्ट और अभिनेता हैं। सलमान बिग बॉस के लिए क्या सही है, वो अच्छे से जानते हैं। मैंने हमेशा सलमान के आत्मविश्वास और बिजनेस सेंस की तारीफ की है, उनके बारे में कभी भी कुछ भी बुरा नहीं कहा। मेरी डील के आंकड़े हमेशा सही होते हैं। मई 2019 में JW Marriott जुहू में एक एक्सक्लूसिव मीटिंग के दौरान सलमान से 3 घंटे ब्रांड कोलैबरेशन के सिलसिले में मिला था (ठीक है अगर उन्हें मुझे याद नहीं है, उस समय मैं पब्लिक फिगर नहीं था, वो बहुत से लोगों से मिलते हैं) और आखिरकार मेरे पास उनके साथ एक फोटो है, जो पहले नहीं थी।’

विज्ञापन

वीकेंड का वार पर सलमान ने लगाई क्लास 

आपको बता दें जब अश्नीर शो पर पहुंचे थे तो सलमान ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी, उन्होंने कहा था कि मेरी तो आपसे कभी मुलाकात नहीं हुई, फिर आपने कैसे मुझे लेकर झूठे बयान दे दिए। इस पर अश्नीर ग्रोवर ने कहा था शायद पॉडकास्ट में वो जो कहना चाह रहे थे वो वैसा आया नहीं था। सलमान खान के सामने अश्नीर ग्रोवर की पूरी हेकड़ी निकल गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

यह भी पढ़ें: ‘Kashmera Shah बोल भी नहीं पा रहीं’, भाभी के एक्सीडेंट के बाद ननद Arti Singh ने दिया हेल्थ अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola