Ashneer Grover Latest Post: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया। ये वीडियो किसी और का नहीं बल्कि अशनीर ग्रोवर का था, जिसमें वो सलमान खान को लेकर विवादित बयान देते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर अशनीर ग्रोवर और सलमान खान को लेकर बातें होने लगीं। वहीं, अब अशनीर ग्रोवर ने इस बयान के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।
अशनीर ग्रोवर ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, अशनीर ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अशनीर ग्रोवर ने अपनी एक फोटो शेयर की है और इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि कुछ हुआ क्या सोशल मीडिया पे? अशनीर ग्रोवर के इस पोस्ट पर अब यूजर्स चर्चा कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में अशनीर ग्रोवर का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उन्होंने सलमान पर पलटवार किया है।
अशनीर ने क्या कहा?
इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में अशनीर ग्रोवर ने कहा कि उसने फालतू का पंगा लेकर अपना कॉम्पिटिशन खड़ा किया। मैं तो शांति से गया था, जब मुझे बुलाया था। अब ड्रामा क्रिएट करने के लिए आप किसी को बोल दो कि अरे मैं तो आपसे मिला ही नहीं। मुझे आपका नाम भी नहीं पता… अबे नाम नहीं जानता तो बुलाया क्यों था?
ट्रोल हो रहे अशनीर ग्रोवर
अशनीर ने आगे कहा कि एक बात मैं आपको बता देता हूं, तुम अगर मेरी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे, तो ऐसा नहीं हो सकता कि तुम मेरे से बिना मिले ब्रांड एंबेसडर बन गए। मैं भी कमिनो की तरह ही कंपनी चलाता था। हर चीज को मेरे जरिए होती थी। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद अशनीर को खूब ट्रोल किया जा रहा है और भाईजान के फैंस अशनीर को खूब खरी-खरी सुना रहे हैं।
बिग बॉस 18 में नजर आए थे अशनीर
गौरतलब है कि अशनीर ग्रोवर को सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में देखा गया था। अशनीर, सलमान के शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान सलमान खान ने उन्हें ‘दोगला’ कह दिया था। उस वक्त ये मसला लाइमलाइट में आया और दोनों को लेकर खूब बातें सुनने को मिली। वहीं, अब अशनीर का नया वीडियो और ये पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस पर अभी तक भाईजान की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- Udit Narayan को नहीं कोई पछतावा! फैन को KISS करने के बाद फिर बोले सिंगर, बताया क्या पाना चाहते हैं?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
14 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
15 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
16 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
18 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
19 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines