Ashneer Grover Reaction On Shark Tank India 3: टीवी का पॉपुलर बिज़नेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ (Shark Tank India 3) अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने वाला है। इस शो के पहले सीजन पर ही फैंस ने इतना प्यार बरसा दिया था कि पहले ही एपिसोड के बाद शो सुपरहिट हो गया। इसके बाद देखते ही देखते ये शो हर किसी की पहली पसंद बन गया। इसका एक बड़ा कारण शो के जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) भी थे। उनके कई मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे जिसकी वजह से शो की पॉपुलैरिटी डबल हो गए थी। हालांकि, ‘शार्क टैंक’ के दूसरे सीजन से उनका पत्ता कट गया था।
सीजन 3 में होंगे 12 शार्क्स
शो से बाहर होने के बाद से अशनीर ग्रोवर लगातार मेकर्स पर निशाना साध रहे हैं ओर बाकी जज का सरेआम मज़ाक बना रहे हैं। इसी बीच अब इस शो के अगले सीजन का ऐलान हो गया है। हाल ही में ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 3’ का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसपर अब अशनीर का रिएक्शन वायरल हो रहा है। दरअसल, इस प्रोमो में दिखाया गया है कि इस शो में शार्क्स की गिनती बढ़ने वाली हैं। पिछली बार के 6 और इस बार के नए 6 शार्क्स अब शो में दिखाई देंगे। यानी सीजन 3 में पूरे 12 शार्क्स नजर आने वाले हैं।
अशनीर ने खबर पर यूं किया रिएक्ट
सभी के नाम भी अब सामने आ गए हैं। Ritesh Agarwal, Varun Dua, Deepinder Goyal, Azhar Iqubal, Radhika Gupta और Ronnie Screwvala की अब Shark Tank India Season 3 में एंट्री हो गई है। इसपर अब शो का मज़ाक बनाते हुए अशनीर ने मज़ेदार ट्वीट (X) किया है। BharatPe के फाउंडर और एक्स शार्क अशनीर ग्रोवर ने इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘शार्क टैंक 3, शार्क टैंक 4 के लिए शार्क का ‘ऑडिशन’ है!’
वायरल हुआ अशनीर का रिएक्शन
उन्होंने आगे भी इसका मज़ाक बनाते हुए लिखा, ‘लाइफ में एक लेसन है – जो चीज़ पहले ही हल हो चुकी है उसे मत बदलो और उसे अनावश्यक समस्या मत बनाओ। उम्मीद है कि क्वांटिटी- क्वालिटी का समाधान कर दे!’ अब उनका ये इशारा क्या कह रहा है ये तो फैंस अच्छे से समझ गए हैं। ऐसे में अब सभी लोग अशनीर के इस रिएक्शन पर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines