मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुई कंट्रोवर्सी के बाद काफी कुछ झेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वो फैंस के साथ अपना दुख भी बांट रहे हैं। आशीष ने खुलकर बताया है कि फिलहाल उनके लिए चीजें काफी मुश्किल चल रही हैं। यूट्यूबर ने हाल ही में ये भी रिवील किया था कि वो स्ट्रेस ईटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा अब एक बार फिर आशीष चंचलानी ने अपना अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है।
1 महीने से परेशान हैं आशीष चंचलानी
आशीष चंचलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रिवील किया कि उनके प्रोजेक्ट में देरी हो रही है। आशीष चंचलानी ने वीडियो में कहा, ‘हैलो दोस्तों, कैसे हो आप लोग? मुझे बहुत लोग मैसेज कर रहे हैं, पूछ रहे हैं कि आशीष भाई कैसे हो आप? मैं बस ये शेयर करना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं। काफी रफ गया 1 महीना, पर ठीक है… कोई बात नहीं। पापा कहते हैं कि ऐसी चीजों से भी कुछ सीखने को मिलता है।’
आशीष चंचलानी का प्रोजेक्ट हो रहा लेट
आशीष चंचलानी ने आगे कहा, ‘हमारा प्रोजेक्ट डिले हो गया है, पर मैं आपको प्रॉमिस कर रहा हूं, हर दिन हम लड़ रहे हैं। हम बहुत हार्ड वर्क कर रहे हैं। हम 20-30 लोग लगे हुए हैं, तो बस जब आएगा तो सपोर्ट कर देना। लगे हुए हैं… कोई भी दिन बर्बाद नहीं जा रहा। आखिर में मैं बस यही कहना चाहूंगा कि मैं आप जैसे लोगों के लिए शुक्रगुजार और आभारी हूं, जिन्होंने भी मुझे मैसेज भेजे उन्हें थैंक्यू।’
यह भी पढ़ें: क्या ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का आने वाला है तीसरा पार्ट? सोशल मीडिया पर मिला हिंट
Ashish Chanchlani
आशीष चंचलानी ने फैंस को दिया धन्यवाद
उन्होंने कहा, ‘ऐसा मत सोचना कि मैंने देखा नहीं, या मैंने पढ़ा नहीं। मैं पढ़ता रहता हूं, ये मेरी इकलौती उम्मीद है, ये मेरी इकलौती शक्ति है, जो मुझे ताकत देती है कि मैं काम करूं। तो शुक्रिया, मैं हमेशा-हमेशा के लिए आप जैसे लोगों को पाकर आभारी हूं।’ इसके बाद आशीष चंचलानी ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनके प्रोजेक्ट की एडिटिंग होती हुई नजर आ रही है। इसे शेयर कर आशीष ने हाथ जोड़कर विनती की है कि उन्हें मोटा-मोटा लक विश करें।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines