Article 370-Crakk Box Office Collection Day 4 (early estimates): अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ और विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन पूरे हो गए है। इसके साथ ही दोनों फिल्मों का मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी आ गया है। फैंस दोनों फिल्मों की चौथे दिन की कमाई के बारे में जानने के लिए भी बेकरार है। आइए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने मंडे टेस्ट में कितनी कमाई की है?
चौथे दिन की कमाई में बड़ी गिरावट
बात पहले यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 3.25 करोड़ रुपये की शुरुआती और अनुमानित कमाई की है। वहीं, विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ ने चौथे दिन यानी पहले मंडे को बस 1.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इन दोनों फिल्मों के आंकड़ों में कुछ बदलाव हो सकता है।
दोनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन
इसी के साथ फिल्म ‘आर्टिकल 370’ 26.15 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर चुकी है और ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ अभी सिर्फ 9.70 करोड़ रुपये ही कमा पाई है, जो बेहद कम है। वहीं, अगर इन फिल्मों की बीते तीन दिनों की कमाई की बात करें तो ‘आर्टिकल 370’ ने पहले दिन 5.9 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.4 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 9.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ ने की थी ठीक-ठाक ओपनिंग
फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ ने अपने ओपनिंग डे पर 4.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 2.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में इसका ‘आर्टिकल 370’ के करीब भी जाना मुश्किल लग रहा है। हालांकि वक्त से साथ ही पता लगेगा कि फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ टोटल कितनी कमाई कर पाएगी।
क्या अब गिरता रहेगा कलेक्शन?
वहीं, अगर ‘आर्टिकल 370’ की बात करें तो मंडे टेस्ट में इस फिल्म की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है। संडे और मंडे की कमाई को देखा जाए तो इन दोनों दिनों के कलेक्शन में 6.35 करोड़ रुपये का अंतर है, जो बड़ी बात है। इस फिल्म की सोमवार की कमाई को देखकर लग रहा है कि अब ये गिरती रहेगी, क्योंकि दोनों दिनों के कलेक्शन में बड़ा अंतर है। हालांकि कुछ भी हो सकता है और ये समय के साथ ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- Pankaj Udhas Funeral: जानें कहां होगा अंतिम संस्कार? पीएम मोदी, ममता बनर्जी समेत कई दिग्गजों ने निधन पर जताया शोक
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines