हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बॉलीवुड के बड़े आर्ट डायरेक्टर ने किया सुसाइड, जीत चुके थे 4 नेशनल अवॉर्ड

विज्ञापन
Nitin Desai Suicide

Nitin Desai Suicide: एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही हैं। बॉलीवुड के एक बड़े प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन देसाई ने कथित रुप से सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि 58 साल के आर्ट डायरेक्टर नितिन डिप्रेशन से जुझ रहे थे, जिसके बाद उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली है।

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने कई इंडस्ट्री के कई सितारों के साथ काम किया है, जिसके बाद सभी सितारे उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नितिन देसाई ने आमिर खान की ‘लगान’ से लेकर सलमान खान की ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में आर्ड डायरेक्शन का काम संभाला है। सामने आ रही चांज में उनकी आत्महत्या के कारण को कुछ पता नहीं चल पा रहा हैं।

किसी बात को लेकर परेशान थे नितिन देसाई

रिपोर्ट्स की माने तो वो किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं, जिसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। नितिन देसाई आर्ट डिजाइनर के साथ-साथ एक्टर, फिल्ममेकर, सेट डिजाइनर और प्रोडक्शन डिजाइनर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके थे। वो कितना बेहतरीन काम किया करते थे इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है उनको 4 नेशनल अवॉर्ड नवाजा जा चुका है।

नितिन देसाई ने इंडस्ट्री को दिए हैं 20 साल

उन्होंने ND स्टूडियो की स्थापना भी की थी। कुछ न्यूज रिपोर्ट्स की माने तो नितिन डेसाई ने मुंबई के पास करजात में अपने स्टूडियो में सुसाइड किया। नितिन देसाई ने 20 साल बतौर आर्ड डायरेक्टर और आर्ट डायरेक्टर बॉलीवुड इंडस्ट्री मेंकाम किया है। उन्होंने बड़े-बड़े स्टार्स के साथ-साथ विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार ईरानी, संजय लीला भंसाली से लेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ भी काम किया है।

नितिन देसाई की फिल्में

आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन देसाई ने कई फिल्म में आर्ट डायरेक्टर और फिल्ममेकिंग के साथ-साथ एक्टिग भी की है। इन फिल्म में ‘हम सब एक हैं’, ‘दाउद: फन ऑन द रन’ व ‘हेलो जय हिंद’ शामिल है।

इसके अलावा उन्होंने ‘आ गले लग जा’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘दिलजले’, ‘लगान’, ‘इश्क’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘राजू चाचा’, ‘मुन्नाभाई MBBS’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘दोस्ताना’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ और ‘देवदास’ जैसी कई फिल्मों में आर्ड डायरेक्टर का काम किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें