Rich Youtubers In India: यूट्यूबर अरमान मलिक इस वक्त ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आ रहे हैं। यूट्यूबर शो में अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ पहुंचे हैं। बता दें कि एक समय था, जब अरमान मलिक एक मामूली से मैकेनिक हुआ करते थे, लेकिन आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज के समय में उनकी कुल संपत्ति 100-200 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास 10 फ्लैट भी हैं। वैसे तो अरमान मलिक को असली पहचान यूट्यूब चैनल से मिली है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में दोनों पत्नियों पायल और कृतिका का भी बड़ा हाथ है। तीनों मिलकर जब यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं, तो चंद ही मिनटों में वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो जाता है। वैसे आपको बता दें कि सिर्फ अरमान मलिक ही नहीं 7 यूट्यूबर्स हैं, जो इंडिया में कमाई के मामले में काफी आगे हैं।
अजय नागर
फरीदाबाद के रहने वाले अजय नागर यूट्यूब पर कैरी मिनाटी के नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। 42.2 मिलियन व्यूज के साथ अपने वीडियो के जरिए कैरी मिनाटी लाखों रुपये की कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ 50 करोड़ रुपये के आसपास है।
भुवन बाम
यूट्यूबर भुवन बाम यूट्यूबर होने के साथ-साथ सोशल मीडिया की पॉपुलर पर्सनैलिटी बन चुके हैं। इसके अलावा वो एक्टर भी हैं। साल 2015 में बीबी की वाइंस नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने वाले भुवन अकेले ही वीडियो में अलग-अलग रोल निभाकर दर्शकों को एंटरटेन करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 122 करोड़ रुपये बताई जाती है।
आशीष चंचलानी
यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी अपने चैनल आशीष चंचलानी वाइन्स से हर महीने लाखों रुपये की कमाई करते हैं। पहले आशीष बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यू करते थे। बाद में उन्होंने कॉमेडी वीडियो बनाने भी शुरू कर दिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये के आसपास है।
अमित भड़ाना
यूट्यूबर अमित भड़ाना ने अपना यूट्यूब चैनल साल 2012 में शुरू किया था। हालांकि उन्हें पॉपुलैरिटी साल 2017 से मिलनी शुरू हुई। आज वो अपने चैनल से काफी पॉपुलर हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 60 करोड़ रुपये बताई जाती है।
हर्ष बेनीवाल
यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल के कॉमेडी वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं। हालांकि यूट्यूबर होने के साथ हर्ष एक्टर भी बन चुके हैं। उन्हें फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में देखा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर्ष की नेटवर्थ 50 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।
एल्विश यादव
एल्विश यादव आज न सिर्फ फेमस यूट्यूबर हैं बल्कि पॉपुलर स्टार भी बन चुके हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रह चुके एल्विश के नाम कंट्रोवर्सी भी खूब रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो आज यूट्यूबर करीब 50 करोड़ के मालिक हैं और लैविश जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
ध्रुव राठी
यूट्यूबर ध्रुव राठी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनके चैनल पर 22.7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। हर ट्रेडिंग मुद्दे पर वीडियो बनाने वाले ध्रुव राठी की वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं। इसके जरिए वो महीने में करीब 40 लाख रुपये की कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 58 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: जिंदगी और मौत से लड़ रही इस कंटेस्टेंट की मां, दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines