Armaan Kohli Father Passed Away: बॉलीवुड में मशहूर एक्टर अरमान कोहली (Armaan Kohli) के घर पर मातम पसरा हुआ है। अब एक्टर के सिर से पिता का साया उठ गया है। ये दुख भरी खबर सामने आते ही हर तरफ गम का माहौल बना हुआ है। अरमान के पिता मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) थे। उन्होंने कई बड़ी फिल्में प्रोड्यूस कर इंडस्ट्री में नाम कमाया था। ऐसे में उनके इस दुनिया को अलविदा कहने पर अब हर तरफ मातम का साया छा गया है। 93 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
यह भी पढ़ें: यूट्यूबर के अंतिम संस्कार से ही पति गिरफ्तार, हत्या या आत्महत्या क्या है मौत की वजह?
दिल का दौरा पड़ने से गई जान
सामने आई जानकारी के मुताबिक, राजकुमार कोहली को आज यानी शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा और वो इस दुनिया से चले गए। उनका निधन सुबह आठ बजे हुआ था। खबरों की मानें तो राजकुमार आज सुबह नहाने गए थे लेकिन जब वो काफी देर तक नहाकर बाहर नहीं आए तो एक्टर अरमान कोहली ने दरवाजा तोड़कर उन्हें चेक किया। इस दौरान एक्टर को उनके पिता फर्श पर गिरे हुए मिले। ये देखकर वो तुरंत अपने पिता को अस्पताल ले गए और वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Image Credit: Google
आज होगा अंतिम संस्कार
ताजा जानकारी के मुताबिक, आज शाम को एक्टर के पिता राजकुमार कोहली का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, राजकुमार को उनकी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘नागिन’, ‘जानी दुश्मन’ और ‘पति पत्नी और तवायफ़’ जैसी मशहूर फिल्में दी हैं। 70 के दशक में इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता था। ऐसे में अब उनके निधन की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। हर तरह शोक की लहर दौड़ रही है।
कंट्रोवर्सी का दूसरा नाम अरमान कोहली
वहीं, बात अगर अरमान कोहली की करें तो वो अक्सर कंट्रोवर्सी में बने रहते है। ड्रग्स केस में एक्टर जेल की भी हवा खाकर आए हैं। उन्हें असली पहचान फिल्म ‘जानी दुश्मन’ से मिली थी। इसके अलावा उन्हें टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी देखा गया था। आखिरी बार अरमान सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नज़र आए थे।
संबंधित खबरें
LIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
13 mins ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
36 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
17 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
18 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
23 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines