Arjun Kapoor Talk About Struggle: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया। अब ब्रेकअप के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में हैं। वहीं अर्जुन कपूर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर एक इंटरव्यू में शामिल हुए जहां उन्होंने अपने दिल का दर्द बयां किया। एक्टर ने बताया कि प्यार और प्रशंसा को पाने के लिए उन्होंने लंबे समय तक इंतजार किया है।
कई साल तक किया इंतजार
मसाला डॉट कॉम के साथ एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बाती की। साथ ही बताया कि उनके 5 साल कितने मुश्किल भरे रहे हैं। एक्टर ने कहा, ‘मैंने प्यार और प्रशंसा को पाने के लिए लंबे समय तक धैर्यता के साथ इंतजार किया है। मुझे लगता है कि मेरे डेब्यू को बहुत प्यार दिया गया है। मैं उस फीलिंग को फिर से जीना चाहता हूं। जब लोग आपको आपके किरदार वाले नाम के साथ संबोधित करते हैं, मुझे वह वेलिडेशन चाहिए।
अर्जुन की क्या है ख्वाहिश
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, ‘मैं इस फेज को एन्जॉय कर रहा हूं क्योंकि यहां बहुत पॉजिटिविटी है। एक जोश है। एक एक्साइटमेंट और सच्चा प्यार है। मुझे अभी भी आने वाले मौकों के लिए कड़ी मेहनत करनी है और जिम्मेदारी के साथ मौकों का चुनाव करना है।’
अर्जुन ने आगे कहा कि उनका मानना है कि उनके लिए लिए प्यार है। उनके पास ऐसे लोग मौजूद हैं जो उनके लिए चीयर करते हैं और उन्हें सपोर्ट करना चाहते हैं। एक्टर ने यहां क्लीयर किया कि वह यहां दर्शक और मीडिया की बात कर रहे हैं।
ब्रेकअप को लेकर चर्चा में
एक्टर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि शायद ये एक्साइटमेंट बुराई पर अच्छाई की जीत से आती है, जो आपको सपोर्ट करते आए हैं। मेरे लिए 5 साल बहुत मुश्किल भरे रहे हैं।’ बता दें कि अर्जुन कपूर पिछले काफी वक्त से लगातार फ्लॉप फिल्में देते आ रहे थे। हालांकि अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया जिसके लिए फैंस ने उनकी काफी सराहना की।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines