Arjun Kapoor Emotional For Anshula Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का जब से मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप हुआ है, उनके फैंस की उन्हें लगातार सिंपैथी मिल रही है। खैर ये बात भी सच है कि अब दोनों ही इस फेज से बाहर निकल चुके हैं और अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। इस बीच अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने भी अपनी लाइफ के चैप्टर को आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है। अपनी छोटी बहन के लिए अर्जुन कपूर बेहद खुश हैं और इमोशनल हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनकी खुशी साफतौर पर देखी जा सकती है।
अर्जुन कपूर ने बहन पर लुटाया प्यार
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर छोटी बहन अंशुला कपूर की सगाई वाले मोमेंट को शेयर किया है। इसी के साथ इमोशनल कर देने वाली पोस्ट लिखी है। एक्टर ने दिल में बहन के लिए भरे प्यार को पोस्ट में जताते हुए लिखा, ‘मेरी लाइफ ने उसे हमेशा के लिए पा लिया है। आप दोनों के लिए हमेशा खुशियों की कामना @anshulakapoor @rohanthakkar1511। आज मां की थोड़ी सी याद आई। आप दोनों को प्यार।’
यह भी पढ़ें: Anshula kapoor ने बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, कौन हैं कपूर फैमिली के होने वाले दामाद?
जाह्नवी कपूर ने भी जाहिर की खुशी
उधर बड़ी बहन अंशुला कपूर की सगाई पर छोटी बहन जाह्नवी कपूर भी गदगद नजर आईं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए दोनों को बधाई देते हुए लिखा, ‘मेरी बहन की इंगेजमेंट हो चुकी है। अच्छे के लिए सबसे अच्छा @anshulakapoor @rohanthakkar1511’ इसके अलावा खुशी कपूर ने लिखा, ‘आप दोनों को प्यार… मेरी बहन की शादी होने वाली है।’ इसी के साथ में उन्होंने रोने वाले इमोजी शेयर किए हैं।
अंशुला कपूर ने शेयर की तस्वीरें
गौरतलब है कि अंशुला कपूर पिछले काफी साल से रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। रोहन स्क्रिप्ट राइटर हैं और दोनों की मुलाकात एक ऐप के जरिए हुई थी। सगाई की तस्वीरों को खुद अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके बाद से उन्हें फैंस की बधाई मिल रही है।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
3 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
3 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
5 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
23 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines