Arjun Bijlani Reveals Reason For not Doing Bigg Boss 18: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने के लिए कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया था जिसमें टीवी एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी का नाम भी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ था लेकिन अभिनेता ने शो को करने के एक बार फिर मना कर दिया था। पिछले काफी सालों से बिग बॉस के मेकर्स कोशिश कर रहे हैं कि अर्जुन शो का हिस्सा बन जाएं लेकिन वो हर बार मना कर देते हैं। अब हाल ही में शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ पर अर्जुन ने वो कारण बताया है जिसकी वजह से वो शो को हर बार मना कर देते हैं। चलिए आपको बताते हैं अर्जुन बिजलानी ने क्या कुछ कहा है।
अर्जुन को लगता है सलमान से डर?
दरअसल शो के दौरान कृष्णा अभिषेक ने सलमान खान की मिमिक्री की। जिस तरह सलमान हर वीकेंड का वार पर आकर घरवालों से बातें करते हैं, ठीक उसी तरह कृष्णा अभिषेक भी सभी सेलेब्स से बात कर रहे थे। सलमान के स्टाइल में कृष्णा काफी सूट कर रहे थे। तभी कृष्णा ने अर्जुन से पूछ लिया कि वो बिग बॉस के घर का हिस्सा क्यों नहीं बनते हैं। इस पर अर्जुन ने सलमान खान बने कृष्णा को जवाब दिया कि सर मुझे आपकी डांट से बहुत डर लगता है। मैं नहीं चाहता हूं कि मुझे भी हर हफ्ते आपका गुस्सा देखने को मिले।
अर्जुन बिजलानी ने इससे पहले भी एक बार शो का हिस्सा ना बनने को लेकर बात की थी। उन्होंने तब भी कहा था कि वो सलमान खान की फटकार नहीं सुन सकते हैं, इसलिए वो इस शो का हिस्सा नहीं बनते। अर्जुन की इस बात को सुनने के बाद भारती सिंह बोलती हैं कि अर्जुन कैसी लगेंगे सलमान भाई से डांट खाते हुए, जिसके बाद सभी हंसने लगते हैं।
‘बिग बॉस 18’ का कौन-कौन बन रहा हिस्सा?
‘बिग बॉस खबरी’ ने एक्स पर एक लिस्ट शेयर की है जिसमें बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने के लिए 20 कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार शो में हिस्सा 20 कंटेस्टेंट्स लेने वाले हैं। शो के लिए जो 20 नाम सामने आए हैं वो हैं- चुम दरांग, मुस्कान बामने, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, अतुल किशन, विवियन डिसेना, ईशा सिंह , करणवीर मेहरा, शहजादा धामी, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, सारा अफरीन खान, अफरीन खान, एलिस कौशिक, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, नायरा बनर्जी , गुणरत्न सदावर्ते, हेमलता शर्मा, श्रुतिका राज अर्जुन, निया शर्मा।
यह भी पढ़ें: ‘कपिल के शो से खराब कोई शो नहीं’, Kapil Sharma Show पर राइटर का विवादित बयान
संबंधित खबरें
'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
15 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
17 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
19 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
20 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
21 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
22 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
22 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines