Rati Pandey Approached for Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान के शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब मेकर्स ने अर्जुन बिजलानी की को-स्टार को शो के लिए अप्रोच किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि किसे शो का ऑफर मिला है? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
अर्जुन बिजलानी की को-स्टार
दरअसल, सलमान खान के शो बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने पेज पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में जानकारी दी गई है कि शो के मेकर्स ने अर्जुन बिजलानी की को-स्टार रति पांडे को शो के लिए अप्रोच किया है। पोस्ट में लिखा गया कि टीवी एक्ट्रेस रति पांडे को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है।
पॉपुलर टीवी शो में आ चुकी हैं रति
इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि रति ने कई पॉपुलर टीवी शो किए हैं और उन्होंने अभिनेता अर्जुन बिजलानी के साथ एक बड़ा शो किया था। रति ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अप्रोच किए जाने की पुष्टि की और उन्होंने अपनी एंट्री पर भी रिएक्शन दिया है। बिग बॉस 19 में अपनी एंट्री पर रति ने कहा कि हर साल बिग बॉस का ऑफर आता है और अभी भी आया है।
रति ने दिया जवाब
रीत ने आगे कहा कि बिग बॉस का पता नहीं, मुझे बिग बॉस देखना पसंद है। जब भी मुझे खाली समय मिलता है, तो मैं बिग बॉस देखती हूं, लेकिन वहां जाने में मुझे डर लगता है कि कहीं मेरा हाथ ना उठ जाए और कुछ ना हो जाए। मुझे नहीं पता मैं अभी तक तैयार नहीं हूं। वहीं, अब रीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही पोस्ट पर भी यूजर्स ने अपना-अपना रिएक्शन दिया है।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बिग बॉस का प्रीमियर कब आएगा? दूसरे यूजर ने कहा कि शो का प्रोमो शूट हो गया क्या? तीसरे यूजर ने लिखा कि अगर रीत शो में आती है, तो मजा आएगा। एक और यूजर ने कहा कि शो के प्रोमो का इंतजार है। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स की शो को लेकर एक्साइटमेंट देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के सफर को लेकर क्या बोले Salman Khan? शो की जर्नी पर कही ये बात
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines