Archana Puran Singh Birthday: कॉमेडी सर्कस में अपनी हंसी के लिए मशहूर अर्चना पूरन सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1987 में फिल्म ‘जलवा’ से की थी. इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में नजर आए थे. पंकज पाराशर के डायरेक्शन में बनी ‘फिल्म में अर्चना ने ‘ज्योति’ की भूमिका प्ले की है और नसीरुद्दीन शाह ने इंस्पेक्टर कपिल का किरदार निभाया था. इसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. ऐसे में आपको उनके कुछ ऐसे ही यादगार किरदारों के बारे में बता रहे हैं, जिसे लोग आज भी स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं.
HouseFull 5
अर्चना पूरन सिंह ने साल 2025 में आई कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में शकुंतला देवी का किरदार निभाया था. फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स भी शामिल हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
कॉमेडी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अर्चना ने विद्या की मां नारायणी का रोल निभाया था. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है. इस फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आए थे. उनके साथ मल्लिका शेरावत, विजय राज, और मुकेश तिवारी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई थी.
Bol Bachchan
फिल्म ‘बोल बच्चन’ साल 2012 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अर्चना पूरन सिंह ने अब्बास की नकली मां मधुमती का किरदार निभाया था. अभिषेक बच्चन इस फिल्म में अब्बास के रोल में दिखाई दिए. इसके अलावा अर्चना इसी फिल्म में डांसर जोहरा के रोल में भी नजर आई थीं. इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म के कास्ट की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन,असिन, अजय देवगन और प्राची देसाई भी
De Dana Dan
अर्चना पूरन सिंह कॉमेडी फिल्म ‘दे दना दन’ में भी काम कर चुकी हैं. साल 2009 में आई इस फिल्म में उन्होंने कुलजीत कौर का किरदार निभाया था. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है. इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था. फिल्म में अर्चना एक अमिर और नकचढ़ी बिजनेस वूमेन का रोल निभा रही हैं जिसे अपने कुत्ते से बहुत लगाव होता है.
Oye Lucky! Lucky Oye!
‘ओए लकी! लकी ओए!’ एक क्राइम कॉमेडी फिल्म है जो साल 2008 में रिलीज हुई थी. इसका डायरेक्शन दिबाकर बनर्जी ने किया था. फिल्म में अर्चना ने कमलेश हांडा का रोल निभाया था. उनके अलावा इस फिल्म में अभय देओल, मनजोत सिंह, परेश रावल और कमलेश गिल ने भी काम किया है. इस फिल्म को आप गूगल प्ले पर देख सकते हैं.
Mohabbatein
आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक फिल्म ‘मोहब्बतें’ में अर्चना ने प्रीतो का रोल निभाया था. यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी.फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आए और उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा, जिमी शेरगिल और प्रीति झंगियानी ने बतौर सपोर्टिंग एक्टर्स इस फिल्म में काम किया था. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Kuch Kuch Hota Hai
साल 1998 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में अर्चना ने मिस ब्रिगेंजा का रोल निभाया था. अर्चना के इस आइकोनिक किरदार को लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान, अनुपम खेर, काजोल, रानी मुखर्जी और फरीदा जलाल जैसे एक्टर्स ने भी जबरदस्त काम किया है.
करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
8 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines