Celebrity MasterChef Finale: सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ अपने आखिरी फेज में पहुंच गया है। शो का फिनाले वीक शुरू हो चुका है, जिसमें गौरव खन्ना और तेजस्वी प्रकाश के अलावा निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और फैसल शेख ने अपनी जगह बनाई है। वहीं टॉप 5 की रेस से अर्चना गौतम का सफर खत्म हो गया है। सेमी फिनाले वीक में फिनाले से सिर्फ एक कदम दूर आकर अर्चना गौतम को क्यों एलिमिनेट होना पड़ा? आज हम आपको इसके 5 कारण बताएंगे।
केक बेहतर बनाने से चूक गईं अर्चना
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सेमी फिनाले वीक में आखिरी बार ब्लैक एप्रन चैलेंज हुआ था जिसमें निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और फैसल शेख के अलावा अर्चना भी शामिल थीं। इस दौरान चारों को केक बनाने का चैलेंज दिया गया था। अर्चना गौतम शुरुआत में काफी इमोशनल हो गईं लेकिन बाद में उन्होंने सबसे पहले अपनी रेसिपी कंप्लीट की। बावजूद उनका केक अन्य के मुकाबले कमजोर साबित हुआ।
केक को अच्छे से नहीं किया था बेक
अर्चना गौतम ने चैलेंज के दौरान अपनी डिश की शुरुआत सबसे पहले जरूर की थी लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में उनका केक अच्छी तरह से बेक नहीं हो सका। नतीजा ये हुआ कि उनकी डिश की प्रेजेंटेशन तो ठीक-ठाक थी लेकिन केक का कलर ज्यादा डार्क हो गया था।
यह भी पढ़ें: भिखारी’ बन मनोज कुमार ने इंडस्ट्री में रखा था कदम, जानें उनसे जुड़े 5 रोचक किस्से
डिजर्ट में वीक साबित हुईं अर्चना
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में कई बार सेलिब्रिटीज ने स्वीट डिश बनाकर जज फराह खान, शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना को इम्प्रेस किया है। हालांकि स्वीट डिश के मामले में अर्चना अधिकतर बार लकी साबित नहीं हो सकीं।
बार-बार इमोशनल होना
अर्चना गौतम को हालिया दिनों में हमेशा इमोशनल होते देखा गया। पिछले हफ्ते में अर्चना काफी रोने लगी थीं क्योंकि उन्हें लगा था कि वह चैलेंज पूरा नहीं कर पाएंगी। हालांकि शेफ रणवीर बरार के समझाने के बाद अर्चना की डिश सबसे बेहतरीन बनी और वो सेमी फिनाले का हिस्सा भी बन गईं लेकिन फिनाले वीक में वो फिर से डर का शिकार हो गईं। उनका डर उनकी डिश पर कहीं न कहीं भारी पड़ गया था।
इंस्ट्रक्शन फॉलो करने में कमी
शो के दौरान कई बार देखा गया कि अर्चना गौतम जज के कंस्ट्रक्शन को अच्छी तरह से नहीं सुनती थीं। कई बार देखा गया कि वो ध्यान न देने की वजह से अच्छी डिश बनाने से चूकीं। ये भी एक कारण हाे सकता है कि आखिरी ब्लैक एप्रन चैलेंज में अर्चना गौतम ने सही से इंस्ट्रक्शन फॉलो नहीं किए। हालांकि फिनाले से पहले एलिमिनेट होने पर शेफ रणवीर बरार ने उन्हें 6 बार स्पून टैप दिया। यही नहीं फराह खान और शेफ विकास खन्ना ने भी उनकी तारीफ की।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines