मशहूर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म रोजा से की थी. इस मूवी में एआर रहमान ने म्यूजिक दिया था, जिसके लिए उन्हें उस वक्त 25 हजार रुपये मिले थे. उन्होंने इंटरव्यू में बताया की रोजा, बॉम्बे और दिल जैसी फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनापन सा नहीं लगता था. लेकिन फिल्म ताल के बाद उन्हें बॉलीवुड में अपनापन लगने लगा था.
रहमान के बयान पर बवाल
एआर रहमान ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि मुझे अब फिल्म इंडस्ट्री से काम मिलना काफी कम हो गया है. इंडस्ट्री में उन लोगों को काम मिल रहा है, जो सही क्रिएटर भी नहीं है. रहमान के इस बयान के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपना बयान जारी किया है. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनके दावों को गलत बताया है. इतना ही नहीं कंगना ने कहा कि रहमान मुझसे मिलना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि मैं बीजेपी की समर्थक हुं. वहीं सिंगर मनोज तिवारी ने भी कहा, ‘मैं हैरान हुं कि रहमान साहब ने ऐसा क्यों बोला. मैं एआर रहमान का बहुत बड़ा फैन हूं. उन्होंने ऐसा क्यों कहा मुझे समझ में नहीं आ रहा है.’ बॉलीवुड सिंगर शान ने भी एआर रहमान के दावों को गलत बताया है. उन्होंने कहा की काम मिलना न मिलना किसी के हाथ में नहीं है. मुझे भी इंडस्ट्री में लंबे समय तक कोई काम नहीं मिला था.’
यह भी पढ़ें: Joy Awards 2026: ब्लैक सूट में शाहरुख खान का रॉयल लुक वायरल, रियाद में किंग खान का ग्लोबल जलवा
एआर रहमान ने शेयर किया वीडियो
वहीं अब एआर रहमान एक वीडियो जारी कर कहा, ‘मेरे लिए संगित हमेशा लोगों और संस्कृति से जोड़ने का तरीका रहा है. मेरे मन में देश और संगीत के लिए बहुत प्यार और सम्मान है. मै भारतीय होने पर गर्व करता हूं. रहमान ने आगे कहा कि मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. मुझे उम्मीद है कि मेरी भावनाओं को आप सभी अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे.’
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
4 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
6 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
8 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
10 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines