बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को लेकर पिछले महीने हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं, अब एक महीने बाद सिंगर ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। साथ ही रहमान ने अपनी पर्सनल लाइफ और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी बात की है। आइए जानते हैं कि एआर रहमान ने क्या कहा है?
एआर रहमान क्या बोले?
दरअसल, हाल ही में एआर रहमान ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में इस सब पर बात की। इस दौरान रहमान ने अपनी हेल्थ पर बात करते हुए कहा कि पेट की समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। रहमान ने बताया कि ये सब उपवास और प्लांट बेस्ट डाइट लेने की वजह से हुआ था। उन्होंने फैंस और चाहने वालों को भी थैंक्स किया।
पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव
इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद रहमान ने अपनी पर्सनल लाइफ के उतार-चढ़ाव पर भी बात की। सिंगर ने कहा कि अपनी निजी जिंदगी के अप और डाउंस को पब्लिक करते हुए फैंस का आभार जताया। ये उनके लिए था जो उन्हें सुपरहीरो मानते हैं। साथ ही उन्हें मिलने वाले ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद के लिए भी उन्होंने लोगों का आभार जताया है।
अमेरिका के 18 शहरों का करेंगे दौरा
गौरतलब है कि एआर रहमान अपने सिंगिंग दौरे में बिजी हैं। 3 मई को मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में रहमान का एक संगीत कार्यक्रम शेड्यूल है। वे इस साल अपने ‘वंडरमेंट’ संगीत कार्यक्रम के साथ अमेरिका के 18 शहरों का दौरा भी करने वाले हैं। साथ ही रहमान, कमल हासन की फिल्म ‘डाक लाइफ’ के लिए भी म्यूजिक तैयार कर रहे हैं।
2024 में लिया था अलग होने का फैसला
वहीं, अगर रहमान की बात करें तो सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को पिछले साल खूब चर्चा में रहे थे। गौरतलब है कि रहमान और सायरा ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया और अलग हो गए। साल 1995 में दोनों ने शादी की थी और 2024 में इन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया था।
यह भी पढ़ें- Asim Riaz क्या सच में ‘बैटलग्राउंड’ से हुए बाहर? Rubina Dilaik-Abhishek Malhan से हुई थी तीखी बहस
संबंधित खबरें
खतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
4 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
5 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
8 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
9 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
12 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
13 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
14 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
16 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines