Virat Kohli Anushka Sharma Son Akaay AI Photo: पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने हैं। कुछ दिन पहले ही इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस को ये खुशखबरी सुनाई है और अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। अनुष्का और विराट ने अपने दूसरे बच्चे का नाम ‘अकाय’ (Akaay) रखा है। ये खबर सुनकर इन दोनों के फैंस खुशी से झूमने लगे। वहीं, फैंस के मन में एक इच्छा और जाग गई। वामिका के बाद अब फैंस उनके छोटे भाई अकाय का चेहरा देखने के लिए बेताब बैठे हैं।
अनुष्का- विराट के बेटे की तस्वीरें वायरल
लेकिन सबको बस इसी बात का गम सता रहा है कि जिस तरह से विराट-अनुष्का ने अपनी बेटी का चेहरा पूरी दुनिया से छिपाकर रखा था, अब वही वो अपने बेटे के साथ भी करेंगे। इतना ही नहीं बेटी के जन्म के बाद वामिका की कई बार तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी हैं। लेकिन इस बार ये जोड़ा ऐसी गलती नहीं दोहराएगा। जिसके चलते अब फैंस के पास अकाय का चेहरा देख पाने का चांस कम ही नजर आ रहा है। लेकिन अगर आप ये सोचकर मायूस हो गए हैं तो बता दें, अब अनुष्का-विराट के लाड़ले की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। ये बात अलग है कि ये तस्वीरें रियल नहीं हैं बल्कि AI टेक्नोलॉजी के जरिए तैयार की गई हैं।
1 साल बाद ऐसा दिखेगा अकाय
सामने आईं इन तस्वीरों को क्रिएट कर ये दिखाने की कोशिश की गई है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का बेटा एक साल बाद कैसा दिखेगा। तो चलिए देखते हैं अकाय एक साल बाद कैसा दिखने वाला है और उसकी शक्ल मम्मी पर जाएगी या अपने क्रिकेटर पापा पर। अब एक ट्वीट सामने आया है जिसमें चार अलग-अलग फोटोज दिखाई दे रही हैं। इन चारों तस्वीर में बच्चे को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। ये बच्चा कहीं न कहीं विराट कोहली जैसा दिख रहा है। इसमें क्रिकेटर की झलक देखने को मिल रही है। हालांकि अब सच में अकाय एक साल बाद ऐसा ही दिखाएगा ये तो नहीं कहा जा सकता। लेकिन इस फोटो पर कपल के फैंस की क्या राय है ये जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या वजन को लेकर कॉन्शियस हुईं Shraddha Kapoor? फैंस से कह दी ये बात
फैंस के रिएक्शंस
एक फैन ने सवाल किया है, ‘अनुष्का जैसा कोई फीचर नहीं? AI ऐसा क्यों?’ दूसरे ने कहा, ‘यादी अनुष्का पर फेस गया हो तो।’ किसी ने कहा, ‘AI- AI जैसे ही काम करेगा।’ एक शख्स ने बड़े कॉन्फिडेंस से लिखा, ‘बेटा मां पर गया होगा।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘आप विश्वास करें या न करें, AI डेविल है।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने इन फोटोज को क्यूट बताया है। फिर किसी ने बोला, ‘पहली तस्वीर पर दिल आ गया।’ अब कुछ इसी तरह से इन AI द्वारा तैयार की गई तस्वीरों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। सब बस अकाय का चेहरा देखने के लिए बेताब बैठे हैं।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
12 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
13 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
14 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
16 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
17 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
18 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines