हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anushka Sharma-Virat Kohli ने लंदन में फिर अटेंड किया कीर्तन! नया वीडियो वायरल

Anushka Sharma-Virat Kohli: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति विराट कोहली को लेकर इन दिनों चर्चा है कि कपल लंदन शिफ्ट हो गया है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Anushka Sharma, Virat Kohli

Anushka Sharma-Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति विराट कोहली को लेकर इन दिनों चर्चा है कि कपल लंदन शिफ्ट हो गया है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है, लेकिन गॉसिप टाउन में तो कुछ ऐसी ही चर्चा चल रही है। इस बीच अनुष्का और विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर ये सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो लंदन का है।

फिर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, इंटरनेट पर सामने आए विराट और अनुष्का के वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये वीडियो लंदन का है। इस वीडियो में अनुष्का और विराट कृष्ण दास के कीर्तन में नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, तो वायरल हो गया। यूजर्स भी वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा कि कोहली भाई एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि किंग कोहली वापस कब आओगे। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये लंदन का वीडियो है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।

अनुष्का ने किया था पोस्ट शेयर

गौरतलब है कि हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई थी। इस ग्रैंड वेडिंग में भी विराट और अनुष्का को नहीं देखा गया। हालांकि इस दौरान अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृष्ण दास के कीर्तन की झलक दिखाई थी। जी हां, अनुष्का ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कृष्ण दास को टैग भी किया है। वहीं एक तरफ एक्ट्रेस और क्रिकेटर के लंदन शिफ्ट होने की खबरें आ रही हैं, तो दूसरी तरफ दोनों के लंदन में कीर्तन में शामिल होने के वीडियो इंटरनेट पर हलचल बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

Anushka Sharma

पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो

हालांकि ऐसा पहली और दूसरी बार नहीं है, जब इस तरह की खबरों ने विराट और अनुष्का को लाइमलाइट में लाया हो। जी हां, बीते कुछ दिनों पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया गया कि अनुष्का और विराट एक कीर्तन में नजर आए। उस वीडियो को देखकर भी लोगों का यही कहना था कि वीडियो लंदन का है और कपल ने लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन को अटेंड किया है। हालांकि उस वीडियो को लेकर भी कुछ भी साफ नहीं हुआ था। इसी बीच अब ये नया वीडियो भी लोगों के दिमाग में कई सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- नया मास्क, वही टास्क: Marvel में होगी ‘आयरन मैन’ की वापसी, अब ‘सुपरविलेन’ बनकर मचाएंगे धमाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola