Anushka-Virat Son Photo Viral: बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि उनके बच्चे भी खूब चर्चा में रहते हैं। फिर चाहे वो किसी भी स्टार के बच्चे हों। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई, जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के बेटे अकाय की बताया गया। हालांकि अब इंटरनेट पर वायरल हुई इस फोटो का सच सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि आखिर वायरल फोटो के पीछे की सच्चाई क्या है?
भावना कोहली ढींगरा ने बताया सच
दरअसल, जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो को लेकर दावा किया गया कि ये फोटो ‘अकाय कोहली’ की है, तो हलचल बढ़ गई। हालांकि, अब विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा ने इस फोटो का सच बता दिया है। जी हां, भावना कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर वायरल फोटो ‘अकाय’ के होने वाले दावे को खारिज किया है।
भावना ने शेयर किया पोस्ट
भावना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की और लिखा कि सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वो अकाय की है, लेकिन वायरल हो रही फोटो अकाय की नहीं है बल्कि विराट और अनुष्का के दोस्त की बेटी की है, जिसे अकाय समझा जा रहा है।
Akaay viral photo
इंटरनेट के सभी दावे निकले झूठे
भावना ने कहा कि फोटो में नजर आ रहा बच्चा अकाय नहीं है, थैंक्स…। जैसे ही सोशल मीडिया पर भावना का पोस्ट सामने आया, तो वायरल हो रही फोटो को किए जाने वाले सभी दावे झूठे साबित हो गए और सच सामने आ गया कि इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटो अकाय की नहीं है।
अकाय और वामिका की फोटो
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभी तक अपने दोनों बच्चों में से किसी का फेस रिवील नहीं किया है। दोनों ही अपनी बच्चों की प्राइवेसी को लेकर बहुत सीरियस रहते हैं और अक्सर कपल को पैपराजी को भी दोनों के बच्चों की फोटो या वीडियो ना लेने के लिए कहते सुना जाता है।
विराट के बर्थडे पर अनुष्का ने किया था पोस्ट
हालांकि, समय-समय पर कपल अपने बच्चों के साथ फोटो शेयर करता है, जैसा हाल ही में विराट के जन्मदिन पर अकाय और वामिका की फोटो को अनुष्का ने शेयर किया था, लेकिन इस फोटो में एक्ट्रेस ने दोनों का ही फेस रिवील नहीं किया था।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के Abhishek Verma जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines