हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'खुद को कभी एक्टर...', सिंगर Anusha Mani ने 'Hai Junoon' से एक्टिंग डेब्यू पर क्या कहा?

अनुषा मणि का कहना है कि उन्होंने कभी अभिनय की चाह नहीं रखी, लेकिन यह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा है, अब वह अभिनय और संगीत दोनों क्षेत्रों में काम करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Photo Credit: Instagram

पॉपुलर बॉलीवुड गानों जैसे ‘लहरें’, ‘तेरा रास्ता छोड़ूं ना’ और ‘गुलाबो’ के लिए जानी जाने वाली सिंगर अनुषा मणि ने हाल ही में आई वेब सीरीज ‘है जुनून’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है। यह खबर उनके फैंस के लिए जितनी हैरान करने वाली थी, खुद अनुषा के लिए भी उतनी ही चौंकाने वाली थी। HT के साथ बातचित में अनुषा ने कहा, “मैंने कभी खुद को एक एक्टर के तौर पर नहीं सोचा था, ना ही ऐसी कोई प्लानिंग थी, लेकिन यह मेरे लिए एक जबरदस्त अनुभव रहा।”

अनुषा मणि ने क्या कहा?

अनुषा ने बताया कि कैमरे के सामने आने का अनुभव उन्हें अच्छा लगा और अब 40 साल की अनुषा मणि सिंगिंग और एक्टिंग दोनों को साथ लेकर चलना चाहती हैं। वो कहती हैं, “अब मैं इसे आगे भी करना चाहती हूं, लेकिन लोगों को अब ये भी जानना होगा कि मैं एक एक्ट्रेस भी हूं। हालांकि, म्यूजिक मेरा पहला प्यार है और हमेशा रहेगा”

किसी सिंगर के लिए एक्टिंग में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता क्योंकि लोग उन्हें पहले से एक अलग टैलेंट के लिए जानते हैं। क्या अनुषा को कभी इस बात का डर लगा कि लोग उन्हें जज करेंगे? इस पर वह कहती हैं, “आजकल सिंगर एक्टिंग कर रहे हैं और एक्टर्स गा रहे हैं। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां किसी को दूसरा मौका या पॉजिटिव फीडबैक मिलना मुश्किल है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं अपनी जिंदगी को पूरे दिल से न जिऊं। आखिर में सिर्फ ये मायने रखता है कि मैं खुद को लेकर क्या सोचती हूं और मेरे अपनों की मेरे बारे में क्या राय है।”

विज्ञापन

“एक्टिंग को लेकर थी झिझक”

अनुषा मानती हैं कि शुरुआत में उन्हें एक्टिंग करने को लेकर काफी झिझक थी। वह बताती हैं, “मुझे खुद पर शक था और कॉन्फिडेंस की कमी थी, इसी वजह से काफी झिझक थी।”

कई सालों तक इंडस्ट्री में एक सिंगर के तौर पर काम करने के बाद, क्या उनके कॉन्टैक्ट्स ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना आसान बना दिया? इस पर वो कहती हैं, “मैं म्यूजिक इंडस्ट्री के लोगों को जानती हूं, लेकिन एक्टिंग की दुनिया बिल्कुल अलग है। वहां मैं किसी को नहीं जानती थी। मुझे ये ऑडिशन इसलिए मिला क्योंकि उन्हें इस रोल के लिए एक सिंगर चाहिए था। मेरी मैनेजमेंट टीम ने काफी सपोर्ट किया, उन्होंने सेट पर मेरी मदद की, कॉन्ट्रैक्ट देखा, बातचीत की और मेरी डेट मैनेज की, जिससे मुझे बहुत सुविधा हुई।”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Hera Pheri 3 का हिस्सा बनने के लिए फैन ने Paresh Rawal से की रिक्वेस्ट, एक्टर ने दिया ये जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola