Kangana Ranaut Shares Interesting Story: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस की फिल्म में सेंसर बोर्ड की तरफ से कट्स लगाने की मांग की गई थी, जिसे अब कंगना ने भी स्वीकार कर लिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ का किस्सा बता रही हैं। कंगना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत के बारे में खुलकर बातें की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें ये फिल्म मिली थी। इस दौरान कंगना ने ये भी बताया कि उन्हें कंगू मंगू चंगू कौन बुलाता था।
कंगना से पहले चित्रांगदा को किया गया कास्ट
कंगना ने खुलासा किया कि उनकी पहली फिल्म में पहले एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को कास्ट किया जाने वाला था। महेश भट्ट फिल्म के लिए एक नई अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे और जब कंगना को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने ऑडिशन देने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने ऑडिशन दिया और उसे पास कर लिया।’ हालांकि तीन दिन बाद कंगना को फिर एक फोन कॉल आया जिसमें बताया गया कि उन्हें फिल्म से हटा दिया गया है। महेश भट्ट ने ये कहा कि कंगना इस किरदार के लिए बहुत छोटी हैं। लेकिन कंगना ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और फोन काट दिया।
कंगना को इस तरह किया गया कास्ट
इसी बीच चित्रांगदा के फोन नहीं उठाने के चलते कंगना को दोबारा कॉल किया गया। अनुराग बसु ने कहा, ‘चित्रांगदा हमारे फोन का जवाब नहीं दे रही हैं इसलिए हम आपको ही फाइनल कर रहे हैं।’ इस तरह कंगना को अपनी पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ मिली।
कंगना की ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी और इसे अनुराग बसु ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा ने भी अहम किरदार निभाए थे।कंगना को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था, जिससे उनके करियर में बड़ा टर्निंग प्वाइंट आया।
अनुराग बसु बुलाते थे कंगू मंगू चंगू
लल्लनटॉप के साथ इंटरव्यू में कंगना ने ये भी बताया कि अनुराग बसु बहुत फनी इंसान हैं। कंगना ने कहा अनुराग दिल से बहुत अच्छा है। वो मुझे कंगू मंगू चंगू कहकर बुलाता था। कंगना की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
यह भी पढ़ें: Tripti Dimri के पोस्टर पर महिलाओं ने लगाई कालिख, एक्ट्रेस पर लगाया इवेंट से भागने का आरोप
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines