Metro In Dino, Maa And Kannappa OTT: जून के आखिरी हफ्ते और जुलाई के शुरुआती हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्में रिलीज हुई हैं। काजोल की मां और साउथ की माइथोलॉजिकल फिल्म कन्नप्पा अभी भी सिनेमाघरों में अपनी आखिरी सांसें गिन रही हैं। वहीं अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। तीनों ही फिल्मों की ओटीटी रिलीज पर ताजा अपडेट आया है। आइए जानते हैं कि आप मेट्रो इन दिनों, मां और कन्नप्पा को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां देख सकेंगे।
मेट्रो इन दिनों की ओटीटी रिलीज पर अपडेट
अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी फिल्म मेट्रो इन दिनों की रिलीज को चार दिन हुए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ अपनी डिजिटल स्ट्रीमिंग को ऑफिशियल कंफर्म कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मेट्रो इन दिनों रिलीज के करीब 50 दिन बाद यानी अगस्त के आखिरी या सितंबर की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
यह भी पढ़ें: OTT पर पूरा हफ्ता होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज
मां की ओटीटी स्ट्रीमिंग पर अपडेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की फिल्म मां पिछले महीने 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये हॉरर फिल्म है, जिसे अजय देवगन की फिल्म शैतान के बाद बनाया गया है। काजोल की फिल्म मां की ओटीटी रिलीज पर भी अपडेट आ गया है। डिजिट.इन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को भी नेटफ्लिक्स पर अगस्त के आखिरी में स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।
कन्नप्पा की ओटीटी रिलीज पर अपडेट
साउथ की माइथोलॉजिकल फिल्म कन्नप्पा ने भी पिछले महीने 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। उनके अलावा मोहन बाबू, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल हैं। प्रभास का कैमियो है। फिल्म की कहानी महादेव के बड़े भक्त रहे कन्नप्पा पर बेस्ड है। फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग पर अपडेट देते हुए विष्णु मांचू ने खुद बताया था कि कन्नप्पा 10 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ये कंफर्म नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines