Manish Goel In Anupamaa: राजन शाही का पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ दर्शकों का पसंदीदा शो बन चुका है। इन दिनों शाह फैमिली और कोठारी फैमिली के बीच काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से शो TRP की टॉप 5 लिस्ट में वापसी कर चुका है। अब मेकर्स एक नए ट्विस्ट की प्लानिंग कर रहे हैं। अनुपमा में ‘भाभी’, ‘कहानी घर घर की’ जैसे टीवी शो में नजर आ चुके एक्टर मनीष गोयल की एंट्री हो सकती है। सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने मनीष से संपर्क किया है। उनका किरदार अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली से जुड़ा हो सकता है। टीवी शो अनुपमा से मनीष गोयल का फर्स्ट लुक भी लीक हो गया है।
जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अनुपमा’ से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि मनीष गोयल के किरदार और कहानी को अभी सीक्रेट रखा गया है लेकिन ये काफी महत्वपूर्ण होगा। मेकर्स ने एक्टर को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही वह अपने किरदार की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मनीष गोयल नए अनुज कपाड़िया बन शो में एंट्री करेंगे? अगर ऐसा होगा तो क्या गौरव खन्ना अनुपमा की इस शो से छुट्टी हो चुकी है?
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने Raha की सभी तस्वीरों को इंस्टाग्राम से किया डिलीट, क्या है इसके पीछे का कारण?
अनुज से मिलता हुआ लुक
दरअसल, मनीष गोयल का फर्स्ट लुक अनुज कपाड़िया के लुक से काफी मेल खाता हुआ नजर आया है। इससे पहले जब अनुपमा में लीप आया था, तब गौरव खन्ना ऐसे ही बिखरे बालों वाले लुक में नजर आए थे। अब मनीष गोयल का लुक उनके उस लुक से काफी मैच कर रहा है। हालांकि मेकर्स की तरफ से उनके किरदार और कहानी को लेकर कुछ भी रिवील नहीं किया गया है।
राही के पिता की हुई एंट्री
अनुपमा की आगे की कहानी में राही और उसके असली पिता का ट्रैक दिखाया जाएगा। उसका पिता अपनी बेटी की हल्दी सेरेमनी में वसुंधरा कोठारी और पूरे कोठारी परिवार को बताएगा कि राही की मां माया एक बार डांसर थी। इसके बावजूद राही ने कभी डांस करने का फैसला नहीं लिया। ये सच सुनने के बाद वसुंधरा प्रेम और राही की शादी को तोड़ने का ऐलान कर देगी। हालांकि प्रेम परिवार के खिलाफ जाकर राही से शादी करेगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
15 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
15 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
16 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
18 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
18 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
19 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
20 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
21 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines