हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Anupamaa Spolier Alert 25 May: अनुपमा के पैरों में गिरेगा अनुज, काव्या की Pregnancy पर से उठेगा इस तरह पर्दा

---विज्ञापन---

Anupamaa Spolier Alert 25 May: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguli) और गौरव खन्ना स्टारर Gaurav Khanna) ‘अनुपमा’ में इन दिनों अलग ही खिचड़ी पक रही है। एक तरफ फैंस शो में अनुज-अनुपमा को साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं तो वहीं दूसरी ओर मेकर्स का दूर-दूर तक इरादा नहीं लग रहा कि वे अनुज और अनुपमा को साथ में लाने वाले हैं। इसी के चलते आने वाले एपिसोड में भी फैंस को शाह परिवार में कई सारे रंग देखने को मिलेंगे।

डांस फ्लोर पर मचेगा धमाल (Anupamaa Spolier Alert 25 May)

बीते दिन आपने ‘अनुपमा’ में देखा कि माया जानबूझकर अनुज से अपने हाथ पर उसका नाम लिखवाती है। वहीं मेहंदी वाली गलती से अनुपमा के हाथ पर अनुज का नाम लिख देती है। इसके बाद दिखेगा कि माया जानबूझकर अनुपमा को जलाने के लिए अनुज को डांस फ्लोर तक लेकर जाती है। उसके बाद वनराज भी अनुपमा के साथ डांस करता है हालांकि परफॉर्मेंस के दौरान अनुज और अनुपमा एक-दूजे में खोए रहते हैं और एक-दूजे से बात करने का सोचते हैं।

प्रेग्नेंसी पर से भी उठा पर्दा

वहीं शो में काव्या की प्रेग्नेंसी पर से भी पर्दा उठ जाएगा। काव्या खुद अनुपमा को बताएगी कि वह मां बनने वाली है। काव्या भी खुशी से बताती है कि जिस दिन वह घर छोड़कर गई थी, यह बात उस दिन उसको पता चली। जिसके बाद अनुपमा काव्या से कहेगी कि उसे वनराज को बताना चाहिए। उसके बाद काव्या इस बात से एतराज जताती है।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/CspeIUxqjOO/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8160161c-52ae-47ed-971f-c5c76c8e6be2

 

अनुपमा के पैरो में गिरेगा अनुज

इसके बाद दिखाया जाएगा कि अनुज-अनुपमा को डांस फ्लोर से हटाकर अलग ले जाता है और अनुपमा के पैरों में गिरकर माफी मांगता है और उससे बहुत कुछ कहता है। वहीं अनुपमा जवाब देती है कि मुझे आपका प्रेम भीख में नहीं चाहिए। आपका प्रेम मेरा अधिकार था, जो आपने किसी और को दे दिया है।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola