Anupamaa Spoiler Alert 9 June: अनुपमा के एपिसोड में आ रहे लगातार ट्विस्ट से शो की टीआरपी लगातार बढ़ रही है। शाह परिवार और कपाड़िया मेंशन में हो रहे हंगामे को देख फैंस बेहद खुश हैं। इन दिनों रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के ‘अनुपमा’ में समर और डिंपल की शादी का माहौल था। अब डालते हैं अपकमिंग एपिसोड पर एक नजर।
कुमार सानू की हुई एंट्री (Anupamaa Spoiler Alert 9 June)
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguli) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर अनुपमा में बीते दिन के एपिसोड में देखने को मिला कि गुरु मां ने अनुपमा (Anupamaa) को अमेरिका के गुरुकूल का उत्तराधिकारी बनाया, जिससे सब काफी खुश हो गए, लेकिन नकुल का पारा चढ़ गया। उसने अनुपमा से बदला लेने की भी ठान ली। अब आगे के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि समर और डिंपल की शादी में चार चांद लगाने के लिए अनुज और अंकुश कुमार सानू को लेकर आते हैं। उनके आने से महफिल में चार चांद लग जाता है।
ये भी पढ़ेंः तलाकशुदा सिद्धार्थ रॉय कपूर को दिल दे बैठी थीं विद्या बालन, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
अनुपमा को किनारे करेगी माया
कुमार सानू (Kumar Sanu) के गाने पर अनुपमा और अनुज (Anuj) साथ में डांस करते हैं। दोनों का रोमांटिक डांस देखकर माया जलभुन जाती है। माया की हरकत देखकर अनुपमा किनारे हो जाती है और माया अनुज के साथ डांस करती है। अनुपमा और अनुज को साथ देखकर गुरु मां भी खुश नहीं होतीं।
अनुपमा ने दिया गुरु मां को भरोसा
इसके साथ ही देखने को मिलेगा कि गुरु मां अनुपमा से कहेंगी कि अमेरिका (America) के इवेंट के लिए काफी खर्चा हो चुका है, ऐसे में उसे कैंसल करने का सोचना भी मत। इस पर अनुपमा भी गुरु मां को यकीन दिलाती है कि वह ऐसा कुछ नहीं करेगी लेकिन गुरु मां अनुज का नाम लेकर अनुपमा से कहती हैं, “मुझे लगता है कि अनुज तुम्हारी उड़ान में बाधा बन सकता है इसलिए ध्यान रखना।”
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 mins agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 mins agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
2 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
20 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
22 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
23 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
23 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines