मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मशहूर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर अचानक आग लग गई। हादसे में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह घटना सुबह करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि सेट पर मौजूद कुछ लोगों ने धुआं उठते देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
सौभाग्य से इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सेट पर मौजूद सभी कलाकार और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल वहां कूलिंग का काम जारी है ताकि आग दोबारा न लगे।
आग कैसे लगी?
‘अनुपमा’ के सेट पर प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग लगने की वजह पता करने में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, यह आग शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी सही जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही मिलेगी। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस घटना को लेकर पोस्ट किया है और मामले की गहराई से जांच की मांग की है।
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने क्या कहा?
एसोसिएशन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मुंबई की फिल्म सिटी में आज सुबह 5 बजे ‘अनुपमा’ शो के सेट पर भयंकर आग लग गई। सुबह 7 बजे शूटिंग शुरू होनी थी, लेकिन उससे ठीक दो घंटे पहले ही आग ने पूरा सेट तबाह कर दिया। उस वक्त शूटिंग की तैयारियां चल रही थीं। कई कर्मचारी और क्रू मेंबर उस समय सेट पर मौजूद थे।
अच्छी बात यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। अगर शूटिंग वक्त पर शुरू हो जाती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता था। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि मुंबई और आसपास के फिल्म स्टूडियो में बार-बार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, जिन पर रोक लगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- ‘Sardaar Ji 3’ का ट्रेलर लॉन्च, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच विदेश में रिलीज होगी फिल्म
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
9 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
10 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
11 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
13 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
14 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
15 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines