Anupamaa Viral Video: राजन शाही का टीवी शो ‘अनुपमा’ किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बना रहता है। इन दिनों शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। प्रेम और राही की शादी को लेकर कोठारी परिवार और शाह परिवार के बीच काफी उथल-पुथल देखी जा रही है। इस बीच ‘अनुपमा’ से जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उन्होंने मेकर्स पर न सिर्फ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है, बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास भी निकाली है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर ‘अनुपमा’ से जुड़ा वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें शिवम खजूरिया (प्रेम) और स्पृहा चटर्जी (माही) के बीच एक रोमांटिक सीक्वेंस दिखाया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रेम अपने कमरे में एंट्री करता है, जहां वह माही को राही समझने की भूल कर बैठता है। वह माही को पीछे से पकड़ लेता है और माही चालाकी से अपने चेहरे को छुपा लेती है।
वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि प्रेम माही को बेड पर गिरा देता है। जब वह माही के चेहरे से पड़े को हटाने की कोशिश करता है, तभी वहां अचानक अनुपमा आ जाती है। दोनों को इस तरह देखकर उसे अपना एक्स पति वनराज और काव्या का धोखा याद आ जाता है। वह रोते हुए माही का नाम पुकारती है, जिसे प्रेम सुन लेता है। माही को अपने क्लोज देखकर वह शॉक्ड हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में Rajiv Adaita ने की चोरी! अर्चना गाैतम पर लगा इल्जाम
यूजर्स ने लगाई मेकर्स की क्लास
‘अनुपमा’ से जुड़ा वीडियो क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने मेकर्स को निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या आप उसी ट्रैक को वापस लाएंगे? वाकई? अगर माता-पिता गलती करते हैं तो वही बच्चे भी जारी रखेंगे? आप इस समाज को क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल घिनौना।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अश्लीलता फैलाने की कोशिश।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेशर्म, बिल्कुल बेशर्म, हां!! शादी के लिए कोई हाइप नहीं है, इसलिए हल्दी प्रोमो जारी करने के बजाय वे इस तरह से उसके सबसे बड़े आघात का इस्तेमाल कर रहे हैं! मैं निराश हूं।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
15 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
15 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
16 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
18 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
18 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
19 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
20 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
21 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines