रोहित शेट्टी का स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने नए सीजन को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। वैसे तो इसके प्रीमियर में काफी समय बाकी है लेकिन शो से जुड़े अपडेट्स लगातार फैंस के दिल की धड़कन बढ़ा रहे हैं। अभी तक टीवी से जुड़े कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें मेकर्स की तरफ से अप्रोच किया गया है। अब जो लेटेस्ट अपडेट आया है उसमें मुताबिक ‘अनुपमा’ फेम एक्टर पारस कलनावत को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया गया है।
एक्टर से चल रही बातचीत
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए मेकर्स ने एक्टर पारस कलनावत को अप्रोच किया है। ये भी बताया गया है कि मेकर्स पारस से बातचीत कर रहे हैं लेकिन कंफर्म कुछ नहीं हुआ है। वहीं पारस कलनावत की तरफ से भी इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए फैंस को इंतजार करना होगा कि वह इस रोहित शेट्टी के शो में स्टंट करते हुए नजर आएंगे या नहीं?
यह भी पढ़ें: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ फिनाले से पहले कंटेस्टेंट को मिला बड़ा एडवांटेज, क्या बनेगा फाइनलिस्ट?
आशीष मेहरोत्रा ले चुके हिस्सा
बता दें कि इससे पहले ‘अनुपमा’ फेम एक्टर केदार आशीष मेहरोत्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आए थे। अनुपमा के बड़े बिगड़ैल बेटे का किरदार निभाने वाले केदार आशीष ने रातों-रात इस शो को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्हें रोहित शेट्टी के शो में स्टंट करते हुए देखा गया। हालांकि शो में उनका सफर कुछ खास लंबा नहीं रहा था। अब ‘अनुपमा’ के छोटे बेटे का किरदार निभाने वाले पारस कलनावत का नाम सामने आया है।
टीवी की बहुओं को किया अप्रोच
बता दें कि पारस कलनावत से पहले टीवी की पॉपुलर बहुओं सुरभि ज्योति और एरिका फर्नांडिस का नाम भी सामने आ चुका है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि मेकर्स ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए उन्हें अप्रोच किया है। हालांकि उनकी तरफ से अभी तक इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
41 mins agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
1 hr agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
1 hr agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
1 hr ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 hr ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
1 hr agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
2 hrs agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
2 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
2 hrs agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines