Anupamaa: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ बीते कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। शो को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं। हाल ही में शो से ‘वनराज और काव्य’ ने मुंह मोड़ लिया और शो को अलविदा कह दिया। अब फिर से शो के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। जी हां, टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ से एक और लीड एक्टर ने अलविदा कह दिया है। जैसे ही ये खबर आई, तो शो के फैंस मायूस हो गए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस बार शो से कौन गया है? तो आइए जानते हैं…
अब किसने छोड़ा ‘अनुपमा’?
दरअसल, शो में 15 साल का लीप आया है और इस लीप के बाद से ही शो में अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना नजर नहीं आ रहे हैं। अनुज का शो में नजर ना आना कई सवाल खड़े कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि बल्कि लोगों को तो लग रहा है कि उन्होंने भी शो छोड़ दिया है। हालांकि अब गौरव ने खुद ही इस राज से पर्दा उठा दिया है।
क्या बोले अनुज?
गौरव ने कहा कि कई लोग मुझसे इसको लेकर सवाल कर रहे हैं। लोग मुझसे शो में मेरी वापसी को लेकर सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शो के प्रोड्यूसर राजन सर ने मेरे किरदार के लिए बात की थी और इसके लिए हमने दो महीने का वेट भी किया। उन्होंने कहा कि कहानी को तो आगे ले ही जाना था और इसके लिए इंतजार भी करने का कोई मतलब नहीं था, इसलिए अब खुद के लिए मुझे कुछ बड़ा तलाश करने का समय आ गया है।
मैं सबका धन्यवाद करता हूं- अनुज
हालांकि इसकी वजह से अनुज पूरी तरह से बाहर नहीं हैं क्योंकि अगर कहानी की मांग तो मैं वापस भी आऊंगा और इसके लिए मुझे खुशी भी होगी। अनुज के कैमियो की प्लानिंग तीन महीने के रोल के हिसाब से की गई थी। उन्होंने बताया कि तीन साल तक चलने वाला मेरे करियर का हिस्सा बन गया। इस तरह से प्यार देने के लिए मैं सबका धन्यवाद करता हूं।
टीआरपी पर पड़ सकता है असर
गौरतलब है कि हाल ही में भी शो से दो मेन केरेक्टर ने शो छोड़ा है। ऐसे में अनुज के शो से बाहर होने पर इसका सीधा असर शो की टीआरपी पर पड़ सकता है। जी हां, अब शो की आने वाली टीआरपी ही बताएगी कि क्या वो वैसे ही जा रही है या शो के किरदार जाने की वजह से इस पर असर पड़ा है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan की सिक्योरिटी पर ‘शेरा’ का अपडेट, भाईजान के बॉडीगॉर्ड बोले- जो चीजें नहीं होनी चाहिए…
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines