Laal Singh Chaddha Controversy: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) बीते लंबे समय से सुर्खियों में थी। वहीं, अब ये फिल्म रिलीज के बाद भी खूब लाइमलाइट में है। जहां कुछ लोग अबतक इसके बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं। तो वहीं मूवी रिलीज के साथ ही कानूनी पचड़े में फंस गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इसके मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
न्यूज एजेंसी ANI के ट्वीट के मुताबिक, आमिर खान समेत ‘लाल सिंह चड्ढा’ के मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एएनआई के अनुसार, शिकायतकर्ता वकील का कहना है कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने भारतीय सेना और हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है।
और पढ़िए –Uorfi Javed की धमाकेदार वापसी, हॉट वीडियो से बढ़ाया तापमान
बताते चलें कि आमिर खान की फिल्म हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही हैं। कुछ लोग इसे एक अच्छी फिल्म बता रहे हैं तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं।
ये भी बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ के जरिए आमिर लगभग ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं। आखिरी बार आमिर खान को ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में देखा गया था। ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही साउथ के एक्टर नागा चैतन्य भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। लाल सिंह चड्ढा’ का बजट 180 करोड़ रुपये के आस-पास आंका गया है। साथ ही ये 3550 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
और पढ़िए –Laal Singh Chaddha Memes: ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर बने मजेदार मीम्स, यूजर्स बोले- ‘प्लीज बंद कर दो इसे’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines