Annu Kapoor On Shahrukh Khan Chak De India: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एस ऐसे एक्टर जो अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते थें। हम बात कर रहे हैं अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की जिन्होंने हाल ही में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ (Chak De India) को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है कि इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। अन्नू कपूर पहले भी अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं। अब इस नए बयान ने सोशल मीडिया पर बहस का एक नया मुद्दा दे दिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
चक दे इंडिया पर अन्नू कपूर का शॉकिंग बयान
‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेजाब’, ‘विकी डोनर’ और ‘अर्जुन पंडित’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके अन्नू कपूर का एक अलग ही रौब है। नॉर्मल सी हाइट और सिंपल सी पर्सनैलिटी वाले अन्नू अपने दिल की बात कभी भी कहने से झिझकते नहीं हैं। अब हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की कल्ट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। 10 अगस्त 2007 में आई इस फिल्म को अब रिलीज हुए 17 साल से ज्यादा समय हो गया है। बता दें कि शाहरुख खान के कैरेक्टर से जुड़ा है ये विवाद।
यह भी पढ़ें: बेटी की खातिर हॉट सीट पर आईं रश्मि नहीं जीत पाई 6 लाख 40 हजार, प्रश्न का उत्तर जानते हैं आप
अन्नू ने ऐसा क्या कह दिया
शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की ओर इशारा करते हुए अन्नू कपूर ने कहा कि किंग खान का रोल कबीर खान कोच मीर रंजन नेगी पर आधारित था। अन्नू ने दावा किया कि फिल्म मेकर्स ने जानबूझकर शाहरुख के रोल को मुस्लिम किरदार के साथ चेंज किया। एक्टर ने तंज कसते हुए कहा कि पूरी फिल्म कोच नेगी पर ही आधारित है। उसी के स्ट्रगल की कहानी को दिखाया। लेकिन इंडिया में मेकर्स मुस्लिम को एक अच्छे किरदार में दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये एक पंडित का मजाक उड़ाने जैसा है। उन्होंने इसे गंगा जमनी तहजीब बताया।
अन्नू कपूर को इस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवार्ड
अन्नू कपूर की एक्टिंग का तो कोई जवाब ही नहीं है। एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी है। अन्नू ने कंधार, मशाल, मैं आजाद हूं, और विकी डोनर जैसी हिट फिल्में दी हैं। एक्टर को विकी डोनर में उनकी एक्टिंग के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने बदला खेल, अब ये दो चलाएंगे जेल! अविनाश-आफरीन से छिनी पावर
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines