Vicky Jain Hospitalized: मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. विक्की जैन पर मुसीबत आ पड़ी है. ‘बिग बॉस’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे शोज से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले विक्की जैन अब अस्पताल पहुंच गए हैं. सोशल मीडिया पर विक्की की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्हें अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है. अब विक्की की हालत देखकर उनके और अंकिता लोखंडे के चाहने वाले टेंशन में आ गए हैं. एक-एक कर सेलेब्स भी विक्की से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं.
विक्की जैन हुए अस्पताल में भर्ती
दरअसल, ‘बिग बॉस’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ में अंकिता और विक्की के साथ नजर आ चुके एक्टर समर्थ जुरेल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में विक्की अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं. उनके एक हाथ पर ड्रिप लगी हुई है, तो दूसरे हाथ को पट्टी से कवर किया गया है. अब उनके हाथ को क्या हुआ है? अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, वीडियो में अंकिता अपने पति के साथ खड़ी हुई नजर आ रही हैं और अस्पताल में उनके आस-पास काफी लोग दिखाई दे रहे हैं. विक्की सभी से मिल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी तरफ गन कर दी…’, Disha Patani के पिता की फायरिंग में कैसे बची जान? खुद किया खुलासा
समर्थ ने शेयर किया विक्की का वीडियो
समर्थ जुरेल वीडियो में अंकिता के कंधे पर सिर रखकर मजाक में रोने की एक्टिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘बड़े भाई जल्दी रिकवर हो. मेरे टोनी स्टार्क.’ समर्थ ने विक्की का हालचाल लेने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को भी उनकी हालत इस वीडियो के जरिए दिखा दी है. उनके अलावा एक्ट्रेस अशिता धवन भी विक्की से मिलने अस्पताल पहुंची हैं. अशिता के साथ भी विक्की की तस्वीर अस्पताल से वायरल हो रही है.
विक्की जैन को देख टूटा अशिता धवन का दिल
अशिता धवन ने विक्की के साथ कई पोज दिए हैं और फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, ‘ठीक हो जाओ विक्कु. तुम्हें इस तरह देखकर मेरा दिल दुखता है, लेकिन तुम्हारे चेहरे पर ये स्माइल मुझे बताती है कि तुम किंग एक कारण से हो. मेरे मजबूत भाई, मजबूती से वापसी करो. लव यू विक्की जैन.’ अब फैंस विक्की के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सभी विक्की के लिए प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
45 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines