Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 6 (May Earn): इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।
दोनों ही फिल्में एक दिन रिलीज हुई थी और इन्हें रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ में कांटे की टक्कर थी। वहीं, अब दोनों फिल्मों के छठे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी आ गए हैं।
यह भी पढ़ें- अस्पताल में भर्ती हुईं मशहूर एक्ट्रेस की मां, Amitabh Bachchan से भी है खास रिश्ता
Animal ने छठे दिन भी लूटा बॉक्स ऑफिस
Sacnilk.com के अनुसार, रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन सभी भाषाओं में भारत में लगभग 28.7 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ‘एनिमल’ का कुल कलेक्शन 311.66 करोड़ हो जाएगा।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
‘एनिमल’ की बीते 5 दिनों की कमाई
वहीं, अगर रणबीर कपूर की इस फिल्म के बीते पांच दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ‘एनिमल’ ने अपने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़ और पांचवे दिन 37.47 करोड़ का कारोबार किया। बता दें कि रणबीर की ‘एनिमल’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने वाली हिंदी की दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वीकेंड पर भी मेकर्स को फिल्म से धमाकेदार कलेक्शन की उम्मीद है।
Sam Bahadur ने भी तेज की अपनी रफ्तार
साथ ही विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन भारत में लगभग 3.16 करोड़ की कमाई की है। हालांकि इस फिल्म के भी ये अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ‘सैम बहादुर’ का कुल कलेक्शन 35.71 करोड़ हो जाएगा।
‘सैम बहादुर’ का बीते पांच दिनों का कलेक्शन
वहीं, अगर विक्की की इस फिल्म के बीते पांच दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ‘सैम बहादुर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 6.25 करोड़, दूसरे दिन 9 करोड़, तीसरे दिन 10.3 करोड़, चौथे दिन 3.5 करोड़ और पांचवे दिन 3.5 की कमाई की है। मेकर्स को इस फिल्म से बेहद उम्मीदें थी, लेकिन उसके मुताबिक फिल्म कमाई नहीं कर पा रही है। ‘सैम बहादुर’ को टिकट खिड़की पर ‘एनिमल’ से टक्कर मिली है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines