Animal Break SRKs Jawan record: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार ओपनिंग की और दो दिनों में ही शाहरुख खान की ‘जवान’ को पछाड़ दिया है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने वाली हिंदी की दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने BJP के चुनाव जीतने पर भगवान राम से की पीएम मोदी की तुलना, तो यूजर्स बोले- क्या हिंदू धर्म में…
Animal ने दो दिन में ही Jawan को दी पटखनी
Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘एनिमल’ ने पहले दो दिनों में भारत में 113.12 करोड़ की कमाई की है, जिसने शाहरुख की ‘जवान’ को पछाड़ दिया है। बता दें कि ‘जवान’ ने दो दिनों में 111.73 करोड़ की कमाई की थी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
टॉप 3 में हैं पठान, एनिमल और जवान
वहीं, अगर हिंदी की सबसे तेज कमाई करने वाली टॉप 3 फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ है, जिसने दो दिनों में भारत में 123 करोड़ की हिंदी कमाई की है। वहीं, अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और शाहरुख की ‘जवान’ तीसरे नंबर पर आ गई है। वहीं, इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सलमान खान की ‘टाइगर 3’ और यश की ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ शामिल हैं।
टॉप 4 और 5 में ‘टाइगर 3’- केजीएफ
बता दें कि ‘टाइगर 3’ जो दिवाली 2023 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दो दिनों में 101 करोड़ और कन्नड़ अभिनेता यश की केजीएफ 2 ने दो दिनों में 100.74 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने अपनी जगह बना ली है। हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म अभी और भी कई रिकॉर्ड तोड़ेगी।
‘एनिमल’ की स्टारकास्ट
देखने वाली बात की होगी कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर जैसे शानदार कलाकारों ने जलवा दिखाया है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 hr agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
3 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
5 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
6 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
7 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
8 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
9 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines