Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की बुधवार को बालकनी से गिरकर मौत हो गई। ये अनहोनी सुसाइड थी या हादसा पुलिस की जांच इस पर जारी है। अपने पिता की मौत से मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा को गहरा सदमा लगा है। दुख की इस घड़ी में एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और एक्स पति अरबाज खान उनके साथ खड़े दिखाई दिए।
अनिल मेहता की मौत के बाद से मन में कई सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि अनिल मेहता ने डिप्रेशन में आकर ये कदम उठाया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि वो बीमार थे। इस बीच पड़ोसियों ने भी अनिल मेहता की मौत पर अलग-अलग बयान दर्ज कराए हैं।
पड़ोसियों ने कहा बीमार थे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत को लेकर पड़ोसियों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। पुलिस की पूछताछ में कुछ पड़ोसियों ने कहा कि एक्ट्रेस के पिता बीमार थे। उन्हें पिछले साल 2023 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मलाइका भी अपने बीमार पिता से मिलने अस्पताल पहुंची थीं। हालांकि उनकी बीमारी को लेकर तब कोई अपडेट सामने नहीं आया था। कुछ ने यह भी बताया कि वो डिप्रेशन में थे। क्यों इसका कारण नहीं पता चला।
यह भी पढ़ें: मैं अब थक चुका हूं… अंतिम पलों में Anil Mehta ने मलाइका-अमृता को किया था कॉल
कुछ ने बीमारी से किया इनकार
उधर, पुलिस की पूछताछ में कुछ पड़ोसियों ने अनिल मेहता के बीमार होने की बात से साफ इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पड़ोसी ने कहा कि अनिल अरोड़ा किसी भी तरह से बीमार नहीं थे। वो 62 की उम्र में भी काफी एक्टिव रहते थे और सोसाइटी के कामों में रुचि लेते थे। तीन दिन पहले ही उनसे मैसेज के जरिए बातचीत हुई थी।
वहीं सोसाइटी के वॉचमैन ने बताया कि अनिल मेहता स्वस्थ थे और बाहर आते-जाते रहते थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
मलाइका की मां ने दर्ज कराया बयान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकार्प ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वो और अनिल मेहता तलाक के बाद भी कुछ साल से साथ रह रहे थे। उन्होंने बताया कि अनिल को रोजाना सुबह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ने की आदत थी। बुधवार सुबह वो बालकनी में नहीं दिखाई दिए। सिर्फ उनकी चप्पलें दिखाई दीं। इस बात से परेशान होकर जब जॉयस ने बालकनी से नीचे की ओर झांककर देखा तो काफी हंगामा मचा हुआ था।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora के पिता की क्यों गई जान? मरने से पहले ये थे आखिरी शब्द
घुटनों में थी दर्द की समस्या
एक्ट्रेस की मां ने आगे बताया कि जिस वक्त उन्होंने बालकनी में आकर देखा तब वॉचमैन मदद के लिए चिल्ला रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉयस पॉलीकार्प ने पुलिस को बताया कि अनिल मेहता पूरी तरह से स्वस्थ थे। उन्हें घुटनों में दर्द की थोड़ी समस्या थी इसके अलावा कोई और बड़ी बात नहीं थी। उनके इस बयान से अनिल मेहता के मौत की गुत्थी को और उलझा दिया है। फिलहाल इस अनहोनी से अरोड़ा फैमिली को बड़ा धक्का लगा है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines