हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Anil Kapoor VS Salman Khan... Bigg Boss OTT 3 या Bigg Boss OTT 2, किसे मिले ज्यादा व्यूज, क्या कहती है वर्डिक्ट?

Bigg Boss OTT 3 VS Bigg Boss OTT 2: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 और बिग बॉस ओटीटी 2 में किसे ज्यादा व्यूज मिले? जी हां, इस टाइम अनिल कपूर के शो को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है और इसके लिए दर्शकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 VS Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 3 VS Bigg Boss OTT 2: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। शो के घर में चल रही हलचल दर्शकों को खूब मनोरंजन कर रही है। जैसे-जैसे शो के घर में माहौल बन रहा है, वैसे-वैसे इसकी दर्शक संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जी हां, प्रीमियर के दिन ये शो 4.5 मिलियन व्यूज के साथ शुरू हुआ था और अब अनिल कपूर के बिग बॉस ओटीटी 3 ने सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।

बिग बॉस ओटीटी 3 वीक 1 वर्डिक्ट

बीते एक हफ्ते से बिग बॉस ओटीटी 3 की स्ट्रीमिंग हो रही है। अब इस शो के पहले तीन दिनों की दर्शकों की संख्या सामने आ गई है। पहले तीन दिनों में जियो सिनेमा पर 5.3 मिलियन व्यूज आ चुके हैं, जो कि एक बड़ी संख्या है। इसके साथ ही अगर सलमान खान के शो की बात करें तो सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी 2 को तीन दिनों में केवल 2.4 मिलियन व्यूज ही मिले थे, जोकि अनिल कपूर के शो का आधा भी नहीं है। सलमान के ओटीटी सीजन की शुरुआत अनिल कपूर से धीमी रही थी।

120% हाईयर व्यूज

अनिल कपूर के बिग बॉस ओटीटी 3 और सलमान खान के दूसरे सीजन की बात की जाए, तो इसकी तुलना में अनिल के शो को 120% अधिक व्यूज मिले हैं।हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनिल कपूर का सीजन सलमान खान के सीजन की आखिरी संख्या तक पहुंचता है, जिसे आठ सप्ताह में 2450 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

विज्ञापन

बिग ओटीटी 3 प्रीमियर व्यूज

इसके साथ ही अगर बिग ओटीटी 3 के प्रीमियर वाले दिन के व्यूज की बात करें तो इसके प्रीमियर एपिसोड की दर्शक संख्या 4.5 मिलियन थी। जी हां, प्रीमियर के दिन 4.5 मिलियन लोगों ने इस शो को देखा। अनिल कपूर ने प्रीमियर एपिसोड में रणवीर शौरी, अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां (कृतिका मलिक और पायल मलिक), सना मकबुल खान, सना सुल्तान, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया और अन्य लोगों का वेलकम किया था। वहीं, अगर शो की बात करें तो शो के पहले हफ्ते में ही पहला एविक्शन हो चुका है, जिसमें बॉक्सर नीरज गोयत को वोट दिए जाने के बाद शो से बाहर होना पड़ा। हालांकि अब भी घर से बाहर जाने के लिए कई लोगों पर तलवार लटकी हुई है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 जीतने के बाद Anushka Sharma ने पति से की खास डिमांड, बोलीं- मेरे लिए…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola