मुंबई: एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) रिलीज होते ही वैकेशन पर निकल पड़ी हैं। इन दिनों इटली के कैपरी शहर में छुट्टी मना रहीं अनन्या फैंस को कुछ बेहतरीन और हॉट तस्वीरों को जरिए विजुअल ट्रीट देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ हॉट पिक्स (Ananya Panday chills in Bikini at Italy’s capri) साधा की हैं, जिसमें वो बिकिनी में चिल करती देखी जा सकती हैं।
अभी पढ़ें – Alaya F के ट्रेनर ने उनके पेट पर की घूंसों की बारिश, वीडियो हो रहा वायरल
अनन्या के इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डालें तो, उन्होंने मिंट ग्रीन कलर की बिकिनी में कुछ बेहतरीन तस्वीरें पोस्ट की। खूबसूरत सनी डे को एंजॉय कर रहीं अनन्या ने फ्लोरल प्रिंट वाले ग्रीन बिकिनी को एक छोटे नेकपीस के साथ एक्सेसराइज किया। इसी के साथ आंखों को धूप से बचाने के लिए काले चश्मे का भी इस्तेमाल किया। कानों में हार्ट शेप वाले छोटे इयर स्टड्स के साथ उन्होंने खुले बालों में अपना वैकेशन लुक फ्लॉन्ट किया। इन पिक्स को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘कैपरी सन।’
इससे पहले भी एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा की, जिसमें वो कलरफुल फ्लोरल प्रिंट वाले मिडी ड्रेस में काफी क्यूट दिखीं। इस स्ट्रैपी आउटफिट को अनन्या ने नेकपीस, सनग्लासेज, कुछ ब्रेसलेट्स और छोटे हैंड बैग के साथ पेयर किया। इन तस्वीरों में उन्होंने सनी डे में यमी आइसक्रीम का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। पिक्स को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘जस्ट अ गर्ल ऑब्सेस्ड विद लेमन सॉर्बेट।’ लेकिन अनन्या की ये तस्वीरें नेटिजेंस को इंप्रेस करने में नाकामयाब रहीं।
लोगों को उनका ये अवतार पसंद नहीं आया और उन्हें फिल्म फ्लॉप होते ही छुट्टी मनाने के लिए ट्रोल (Ananya Panday gets trolled for vacation after Liger flop) किया गया। बॉक्स ऑफिस पर पैन इंडिया फिल्म ‘लाइगर’ के बड़े पैमाने पर फ्लॉप होने से मेकर्स परेशान हैं। दूसरी ओर फिल्म लिगर के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद अनन्या को छुट्टियां मनाने के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया गया।
एक नेटीजेन ने लिखा, “एक और फ्लॉप देने के बाद कैसे चिल करें ये इनसे सीखें” जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, “पहले एक्टिंग सीखो।” एक अन्य ने कहा, “पहली बार किसी एक्ट्रेस को देख रहा हूं… फ्लॉप फिल्म का जश्न मनाते हुए।” एक अन्य नेटिजन ने लिखा, “लड़कियां देवरकोंडा का करियर तबाह करने के बाद।”
अभी पढ़ें – Tejasswi Prakash: मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं तेजस्वी प्रकाश, यूजर्स बोले- हो गई शादी!
लाइगर की बात करें तो, अनन्या पांडे ने फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन साझा किया। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था और इसमें राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और माइक टायसन ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। फिल्म न केवल क्रिटिक्स द्वारा बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल करने में विफल रही। वहीं अनन्या को भी फिल्म में उनके कथित खराब अभिनय के लिए बेरहमी से ट्रोल किया गया।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines