Bollywood Actress: बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं, जो अपनी लव लाइफ की वजह से खूब सुर्खियों में रही हैं. उन्होंने बॉलीवुड के कई हैंडसम हंक्स को डेट किया है. साथ ही इस एक्ट्रेस का बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और उनके परिवार से एक गहरा कनेक्शन है. कई बार इस एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है, कंट्रोवर्सी में भी अक्सर इनका नाम सामने आ ही जाता है. यहां बात एक्ट्रेस अनन्या पांडे की हो रही है. अनन्या की लव लाइफ हो या फिर फ्रेंड सर्कल सब कुछ सोशल मीडिया पर छाया रहता है. तो चलिए जानते हैं कि वो किन-किन कारणों से सुर्खयों में बनी रहती हैं?
यह भी पढ़ें: क्या करीना ने रणबीर को किया इग्नोर? कपूर खानदान में दरार के फैंस लगा रहे कयास
सुहाना की वजह से खान फैमिली के करीब हैं अनन्या
सबसे पहले तो अनन्या को इसलिए जाना जाता था क्योंकि वो एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं. साथ ही अनन्या को बचपन से ही अक्सर शाहरुख खान और गौरी खान के साथ देखा गया है. दरअसल, अनन्या पांडे शाहरुख और गौरी की लाडली सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड हैं. इन दोनों का याराना बचपन से चलता आ रहा है और ना सिर्फ सुहाना और अनन्या एक-दूसरे के सपोर्ट सिस्टम हैं, बल्कि खान फैमिली भी अनन्या को बेहद खास मानती है. इसके अलावा अनन्या की डेटिंग लाइफ भी कम दिलचसप नहीं रही है. अनन्या का दिल अब तक कई लड़कों पर फिसल चुका है.
यह भी पढ़ें: दुल्हन बन सजीं Nora Fatehi, तस्वीरें शेयर कर बताया कितने महीने में तैयार हुआ लहंगा?
डेटिंग लाइफ रही दिलचश्प
कहा जाता है कि अनन्या पांडे ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान के भाई आर्यन खान को भी डेट किया है. हालांकि, इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद दोनों एक-दूसरे को पार्टीज में इग्नोर तक करते हुए दिखाई दिए. वहीं, अब आर्यन खान के बॉलीवुड डेब्यू पर अनन्या उन्हें खूब सपोर्ट करते हुए दिखाई दी हैं. आर्यन के अलावा अनन्या पांडे का दिल एक्टर कार्तिक आर्यन पर भी आया था. कहा जाता है कि सारा अली खान और अनन्या में कार्तिक को लेकर झगड़े तक हुए, लेकिन ना तो अनन्या और ना ही सारा का रिश्ता कार्तिक के साथ टिक पाया. ईशान खट्टर के साथ भी अनन्या रिलेशनशिप में थीं. ईशान ने ब्रेकअप की बात खुद कन्फर्म भी की थी.
कंट्रोवर्सी और ट्रोलिंग से गहरा कनेक्शन
सबसे ज्यादा चर्चे अनन्या और आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते के हुए थे. अनन्या ने चैट शो पर कन्फर्म किया था कि वो आदित्य को डेट कर रही हैं, लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद अनन्या का नाम वॉकर ब्लैंको के साथ जुड़ा, जो एक मॉडल हैं. आपको बता दें, लव लाइव के अलावा अनन्या पांडे ने स्ट्रगल पर दिए बयान और बाबिल खान के विवादित वीडियो की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. बाबिल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कुछ बॉलीवुड सेलेब्स पर संगीन आरोप लगाए थे. हैरानी की बात तो ये थी कि उनमें अनन्या का नाम भी शामिल था. बाद में बाबिल के अकाउंट से वो वीडियो डिलीट कर उनकी टीम ने सफाई देते हुए उस वीडियो को एडिटेड बताया था.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines