Pakistani Actor Reply to Anant Ambani Wedding Trollers: शादी उनकी, खुशी उनकी, पैसा उनका, तुम्हे क्यों मिर्ची लग रही? यह कहना है पाकिस्तान के मशहूर एक्टर Naumaan Ijaz का। उन्होंने अनंत अंबानी और रााधिका मर्चेंट की शादी को ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई और कहा कि शादी देखकर टेंशन हो रही है तो तुम भी इस लायक बन जाओ। बता दें कि गत 12 जुलाई को भारत और दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हुई।
अंबानी परिवार की शादी का जश्न करीब 6 महीने चला। 2 बार मार्च और मई महीने में प्री-वेडिंग हुई और जुलाई में फाइनल शादी हुई। इस शादी में अंबानी परिवार ने करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर हॉलीवुड की हस्तियों तक ने परफॉर्म किया। PM मोदी समेत देश-दुनिया की नामी हस्तियां इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुईं। पूरी दुनिया ने अनंत अंबानी की शादी की भव्यता देखी।
पाकिस्तानी एक्टर ने पोस्ट लिखकर लताड़ा
वहीं दूसरी ओर अनंत अंबानी की शादी, इसके लिए किए गए इंतजाम, पानी की तरह बहाया गया पैसा, बारात में बॉलीवुड सेलेब्स का नाचना, परफॉर्म करने के लिए हॉलीवुड सेलेब्स का आना सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुआ। ट्रोलर्स ने अनंत अंबानी की शादी को ड्रामा बताया। पैसे के दम पर दिखावा बताया। ट्रोलर्स ने इतना तक कहा कि शादी बेहद सिंपल तरीके से भी हो सकती थी। इतना तामझाम करने की क्या जरूरत थी?
ट्रोल हो रहे अंबानी परिवार के समर्थन में पाकिस्तानी एक्टर Naumaan Ijaz आए हैं, जिन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि ख़ुशी उनकी है, शादी उनकी है, पैसा भी उनका है, उनकी खुशी और पैसे का इस्तेमाल देखकर आप इतनी टेंशन में क्यों हैं? अगर उनको खुश नहीं देख सकते तो इग्नोर करो। दुआ करो कि भगवान आपको भी उस जिंदगी के लायक बनाए। बेवजह की ट्रोलिंग और कमेंट करने से क्या ही मिल जाएगा?
यह भी पढ़ें:‘मर्जी से मैरिज करता तो मान्य नहीं होती’, Sonakshi Sinha से शादी के बाद ये क्या बोले Zaheer Iqbal?
किसने की थी टिप्पणी, कौन हैं नौमान एजाज?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी एक्टर अर्सलान नसीर ने अनंत अंबानी की शादी पर कमेंट करते हुए पोस्ट लिखी और फिर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पोस्ट को ट्रोल किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट लिखी कि इतने समय तक तो आजकल रिश्ते नहीं चलते, जितने अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन चले। इसी कमेंट का जवाब नौमान एजाज ने दिया, जो पाकिस्तान के मशहूर टीवी और फिल्म एक्टर हैं। वे अपने दमदार अभिनय के लिए कई अवार्ड जीत चुके हैं। उन्हें 10 लक्स स्टाइल अवार्ड भी मिल चुका है।
यह भी पढ़ें:दुनियाभर में मशहूर पॉप सिंगर का हार्ट अटैक से निधन, Four Tops के आखिरी जिंदा मेंबर थे ड्यूक
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines